Video:सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाते ही दूल्हे से दुल्हन जड़ दिया थप्पड़
शादी के बीच अचानक दूल्हे से दुल्हन को जड़ दिया थप्पड़,लेकिन इसे देखकर आपको गुस्सा नहीं बल्कि हंसी आएगी।
नई दिल्ली। शादी का मौका सबके लिए खास होता है। इस मौके को हर कोई खास बनाना चाहता है। हर कोई चाहता है कि उसकी शादी सबको सालों-साल तक याद रहे, लेकिन कई बार ऐसी गलतियां हो जाती है कि लोगों की हंसी छूट जाती है।

ऐसी ही एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शादी समारोह के दौरान ही दूल्हा सबके सामने दुल्हन को थप्पड़ जड़ देता है। चौंकिए मत दरअसल ये गलती दूल्हे ने जानबूझ कर नहीं की बल्कि उससे बेवकूफी में ये गलती हो गई। दूल्हा-दुल्हन शादी में एक दूसरे का हाथ पकड़े खड़े हैं। पादरी उन्हें शादी की कसमें दिलवा रहा था। पादरी उन्हें कुछ शब्द दोहराने को कहता है।
जैसे ही दूल्हा पादरी के शब्दों को दोहराने लगता है उसे दुल्हन के नाक पर एक मधुमक्खी बैठी हुई दिखाई पड़ती है, जिसे हटाने के लिए दुल्हा उसके चेहरे पर हाथ मार देता है। देखने में लगता है जैसे दूल्हा दुल्हन को चाटा मार रहा है, लेकिन ऐसा करने के बाद वहां मौजूद हर शख्स की हंसी छूट जाती है। दूल्हा-दुल्हन भी हंसते लगते हैं। वीडियो अपलोड होने के बाद इसे अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोगों को दूल्हे की ये बेवकूफी बेहद पसंद आ रही है। देखिए ये वारल वीडियो...
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications