सगाई के दिन दुल्हन की भाभी ने दूल्हे से कही ऐसी बात, टूट गई शादी
दुल्हन की भाभी की एक भूल ने दूल्हे को शादी के खिलाफ कर दिया। दूल्हे ने सगाई के दिन ही दुल्हन को छोड़ दिया। हालांकि, शादी टूटने के बाद दुल्हन की जिंदगी में तूफान सा आ गया।
अतीत आपके वर्तमान को किस तरह प्रभावित कर सकता है। इसके समझने के लिए आपको एक दुल्हन की व्यथा समझनी होगी। जिसे उसके मंगेतर ने सगाई के दिन ही छोड़ दिया। साथ ही पार्टी में ही शादी से भी इनकार कर दिया। जब दुल्हन की भाभी ने अपनी ननद की जिंदगी का छिपा सच दूल्हे को बयां किया।
इतना ही नहीं, दुल्हन की भाभी ने दूल्हे की हिम्मत की भी सहारा की कि उसने ऐसी महिला से शादी करने का फैसला किया था। हालांकि, शादी टूटने के बाद दुल्हन की जिंदगी में तूफान सा आ गया। आइए जानते हैं क्या था वो सच?

डेली स्टार न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, Reddit पोस्ट में साझा की गई कहानी में एक महिला ने बताया कि ननद की सगाई का कार्यक्रम था। सभी खुश थे। होने वाले दामाद के पास दुल्हन की भाभी गई और उसके हिम्मत की सराहना की। साथ ही ननद की जिंदगी से जुड़ा एक सच बताया। दुल्हन की भाभी ने दूल्हे को ननद के ओनलीफैंस अकाउंट के बारे में बताया।
दूल्हे के पैरों तले खिसकी जमीन
दुल्हन के ओनलीफैंस अकाउंट के बारे में सुनकर दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। साथ यह भी बताया कि ओनलीफैंस अकाउंट में अश्लील कंटेंट बनाकर पैसे कमाती है। असल में दूल्हा अपनी दुल्हन के इस हिडन सच से अनजान था। लेकिन, दुल्हन की भाभी ने इसे उजागर कर दिया। ऐसे में दूल्हे ने मंगनी बीच में ही छोड दी और शादी से इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications