'मान मेरी जान' पर दूल्हे ने किया शानदार डांस, फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज तो वायरल हुआ VIDEO
Groom dancing video: वायरल हो रहे वीडियो में कपल बैठा होता है। इतने में गाना बजता है और शख्स लड़की को फिल्मी अंदाज में प्रपोज करता है।

Groom dancing video: अकसर सोशल मीडिया पर शादी के वीडियोज और तस्वीरें वायरल होते हैं। कई बार लोग अपनी शानदार डांस परफॉर्मेंस से यूजर्स को शॉक कर देते हैं। तो कई बार लोग अपने पार्टनर को ही सरप्राइजकर देते हैं।
दूल्हे ने दुल्हन को किया प्रपोज
हाल ही में वायरल हो रहे वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है। वीडियो को कोरियोग्राफर राहुल टिंकर ने पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि दूल्हे का सरप्राइज परफॉर्मेंस। क्लिप में दूल्हा और दुल्हन आस-पास बैठे नजर आ रहे हैं। कुछ ही पलों में दूल्हा उठता है और डांस करना शुरू कर देता है।
(वीडियो-नीचे)
वायरल हुआ शानदार वीडियो
ये वायरल हो रहा वीडियो कुछ दिन पहले शेयर किया गया है। क्लिप को तीन मिलियन लोगों ने देखा है। और ये नंबर्स बस बढ़ ही रहा है। पोस्ट पर लोग खूब लाइक्स और कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि कितनी प्यारी परफॉर्मेंस है। एक और यूजर ने कहा कि इस परफॉर्मेंस से उबर ही नहीं पा रहा हूं। एक ने कहा कि भाई बहुत शानदार है।
शादी के वीडियोज होते हैं वायरल
शादी के ऐसे ही वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद भी आते हैं। शादी के परफॉर्मेंस बीते दिनों इंटरनेट पर जमकर चर्चा में रहे हैं। फिर बात चाहे दूल्हे या दुल्हन के दोस्तों की परफॉर्मेंस की हो, या फिर कपल की परफॉर्मेंस। ये वीडियोज लोगों को काफी पसंद आते हैं।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications