दोस्तों संग डांस के चक्कर में टाइम पर मंडप नहीं पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने दूसरे से कर ली शादी

मुंबई, 29 अप्रैल। अपनी शादी के मंडप में देरी से पहुंचना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। गुस्साए दुल्हन के परिजनों ने लड़की की शादी उसी मंडप में एक दूसरे शख्स से करा दी। ये चौंकाने वाली घटना महाराष्ट्र के बुलढाना जिले की है जहां पर दूल्हा अपने दोस्तों के साथ नाचने में मस्त था और उधर दुल्हन की शादी दूसरे के साथ हो गई।

Bride

22 अप्रैल को बुलढाना जिले के मलकापुर पंगरा गांव में होनी थी। दोनों पक्षों की तरफ से पूरी तैयारियां हो गई थीं। शादी के लिए शाम 4 बजे का मुहूर्त रखा गया था।

दूल्हा दोस्तों संग नाचने में था मस्त
दुल्हन पक्ष ने शादी के लिए पूरा इंतजाम कर रहा था और दरवाजे पर दूल्हे के पहुंचने का इंतजार हो रहा था। इंतजार करते-करते शाम के 8 बज गए लेकिन मंडप पर दूल्हे का पता नहीं था। बताया गया कि दूल्हा और उसके दोस्त शराब पीकर नाचने में मस्त थे।

इंतजार के बाद लड़के की हरकतें देखकर लड़की वालों को बर्दाश्त नहीं हुआ और फिर उन लोगों ने एक बड़ा कदम उठाया। जब काफी देर में दूल्हा मंडप में पहुंचा तो लड़की के घर वालों ने शादी से इनकार कर दिया। उसी दौरान लोगों से सलाह मशविरा करके उसी मंडप में लड़की की शादी एक रिश्तेदार के साथ संपन्न करा दी गई और दूल्हा मुंह ताकता रह गया।

नशे में था दूल्हा और उसके दोस्त
दुल्हन की मां ने बताया कि "दूल्हा और उसके दोस्त नशे में थे। 4 बजे के मुहूर्त पर पहुंचने के बजाय वे 8 बजे मंडप में आए और लड़ने लगे। इसके बाद हमने अपनी बेटी का शादी अपने एक रिश्तेदार से कर दी।"

बताया गया कि पूरी तैयारियां हो चुकी थी और शादी को कैंसल करके फिर से ढूढ़ने की जगह दुल्हन के एक रिश्तेदार ने उन्हें शादी में ही पहुंचे एक रिश्तेदार से शादी करने की सलाह दी। ये प्रस्ताव दुल्हन के पिता को भी पसंद आया और उसी मंडप में दोनों की शादी करा दी गई।

दुल्हन के पिता ने कहा "22 अप्रैल को शादी होनी थी लेकिन वर पक्ष के लोग नाचने में लगे थे। शाम 4 बजे का समय था और वे लोग मंडप में रात के 8 बजे पहुंचे। इसलिए मैने अपनी बेटी की शादी अपने एक रिश्तेदार के साथ कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+