'क्या यह अंतिम संस्कार है?', अपनी शादी में ताबूत में लेटकर पहुंचा दूल्हा, Video Viral

Groom Entry in Coffin Video Viral: हर कोई इंसान अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। मौजूदा दौर में आज कल शादी में दुल्हन हो या फिर दूल्हा ऐसी एंट्री लेता है, जिसको लोग देखते रहे। अब तक आपने दुल्हन या फिर दूल्हे को ट्रैक्टर,बुलेट बाइक घोड़ी या फिर शानदार डांस करते हुए अलग-अलग तरह शादी में पहुंचते देखा होगा, लेकिन सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखने के बाद लोगों को गुस्सा इतना भड़क गया कि नए कपल को खूब जमकर सुना दी।

दूल्हे की अजीबोगरीब एंट्री, लोगों का चढ़ा पारा

दूल्हे की अजीबोगरीब एंट्री, लोगों का चढ़ा पारा

शादी जैसे शुभ काम में मेहमानों और खासकर दुल्‍हन की अटेंशन लेने के लिए एक दूल्हे ने बहुत ही अजीब हरकत कर दी। दूल्हे ने शादी के दौरान ताबूत के अंदर लेटकर एंट्री की, जिसको देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग जमकर भड़क गए। शख्स के अपनी शादी में ताबूत में पहुंचने पर सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया। दूल्हे की अजीबोगरीब एंट्री को वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया और इसे टिकटॉक पर वायर कर दिया।

कार ने निकाला ताबूत और फिर आगे बढ़े लोग

कार ने निकाला ताबूत और फिर आगे बढ़े लोग

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के अनुसार शादी यूएस में हुई थी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग मिलकर एक कार से ताबूत उठा रहे है। और फिर उसे उठाकर आगे स्टेज की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं। इस ताबूत के आगे दो महिलाएं चल रही है। साथ ही दो पुरुष भी उनके साथ हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा या दुल्हन का रिएक्शन नहीं दिखाई दे रहा, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स की इस पर साफ नाराजगी देखी जा सकती है।

80 लाख से ज्यादा व्‍यूज मिले

80 लाख से ज्यादा व्‍यूज मिले

TikTok वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि "क्या यह अंतिम संस्कार है? नहीं...मेरे दोस्‍त ने अपनी शादी पर कुछ इस अंदाज में एंट्री करने का फैसला किया।" वीडियो को अब तक 80 लाख से ज्यादा व्‍यूज मिल चुके हैं। एक यूजर ने गुस्से में यहां तक लिख दिया कि इस शादी को कैंसिल कर देना चाहिए। ऐसे ही एक यूजर ने इसे पागलपन करार दिया तो दूसरे ने लिखा यह सच में एक स्वतंत्र दुनिया है।"

ताबूत में से निकला दूल्हा, मेहमान हैरान

ताबूत में से निकला दूल्हा, मेहमान हैरान

YouTube चैनल एंटरटेन स्कॉलर्स पर साझा की गई क्लिप में छह लोगों को एक बड़ी गाड़ी से ताबूत निकालते हुए दिखाया गया है, जिसको देखकर वहां मौजूद लोग हैरान नजर आ रहे हैं। इसके बाद आसपास जमा लोगों को हैरान करते हुए दूल्हा ताबूत का कवर खोलता है और बाहर आता है। इस वीडियो को देख कई यूजर्स ने अपनी जमकर नाराजगी जताई। कई लोगों ने दूल्‍हे की इस हरकत को 'असभ्‍य' बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+