इस चमत्कारी फल को खाने से गिद्ध जैसी हो जाएगी नजर! स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
गाजर खाओ आंखें खरगोश जैसी तेज हो जाएंगी... अकसर आपने दादी, नानी या फिर घर के अन्य बड़े-बूढ़ों से ये बात तो सुनी ही होगी। गाजर खाने को हमेशा आंखों से जोड़कर देखा जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए और बीटा-कैरोटिन जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन कई लोग होते हैं, जिन्हें गाजर खाना पसंद नहीं होता। ऐसे में हम आपको ऐसे चमत्कारिक फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे रोजाना खाने से आपकी आंखें गिद्ध जैसी तेज हो सकती हैं।
डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चार महीनों तक केवल कुछ मुट्ठी अंगूर खाने से आपकी हेल्थ में तेजी से सुधार होता है। इससे न सिर्फ शरीर अच्छा रहता है बल्कि सबसे ज्यादा फायदेमंद ये आपकी आंखों के लिए है। इसके पीछे का रहस्य बेहद ही दिलचस्प है।

दरअसल, आंखें ज्यादातर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से ही खराब होती हैं। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप रोजाना अंगूर खाते हैं तो ये आपकी आंखों के लिए काफी ज्यादा अच्छा होता है। इसके साथ ही अंगूर खाने से शरीर का बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रोल भी कम होता है।
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर में ये बात सामने आई है कि अंगूर खाना आंखों के लिए काफी फायदेमंद है। दरअसल, यूनिवर्सिटी ने 34 लोगों पर एक प्रयोग किया, जिनमें से कुछ लोगों को 16 हफ्तों तक रोजाना डेढ़ कप अंगूर और कुछ को प्लेसबो खाने को दिया गया। इस प्रयोग के हैरान कर देने वाला परिणाम सामने आए हैं।
दरअसल, जिन लोगों को अंगूर खाने को दिया गया, उनमें प्लेसबो खाने वालों की तुलना में मैक्यूलर पिगमेंट ऑप्टिकल डेंसिटी, प्लाजमा एंटीऑक्सीडेंट और टोटल फेनोलिक कॉन्टेंट में हैरतअंगेज बढ़ोतरी देखी गई। और जिन लोगों ने अंगूर नहीं खाए, उनकी स्किन में हानिकारक ओकुलर एडवांस्ड ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स में बढ़ोतरी देखी गई।
अंगूर एंटीऑक्सिडेंट और अन्य पॉलीफेनोल्स का एक नेचुरल सोर्स है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर सकते हैं इसके साथ ही एजीई को भी बनने से रोकते हैं। इसका रेटिना पर भी काफी अच्छा असर पड़ता है। स्टडी के सह-लेखक डॉक्टर जंग यून किम ने कहा कि अंगूर इंसानों की आंखों पर लाभकारी असर डालता है। अंगूर एक आसानी से मिलने वाला फल है।
-
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
24 साल की Ramya के कातिलाना Video देख लोगों के छूटे पसीने, बेचा अचार फिर किया ऐसा काम, इंटरनेट पर मची तबाही -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
Anuj Agnihotri: AIIMS से IAS तक का सफर, अनुज अग्निहोत्री बने UPSC टॉपर, पहले ही एटेम्पट में किया कमाल! -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी -
Video:'ये सब संजय झा और ललन सिंह का किया धरा है', नीतीश के राज्यसभा पर साले अनिल का चौंकाने वाला खुलासा -
IAF Su‑30 MKI Fighter Jet: असम में लापता लड़ाकू विमान के दोनों पायलट शहीद, रात 1 बजे मिला प्लेन का मलवा -
PM Kisan: बिना फिंगरप्रिंट के होगा वेरिफिकेशन और खाते में आ जाएगी किस्त! ऐसे डाउनलोड करें पीएम किसान मोबाइल ऐप -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है? -
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, ग्लैन मैकग्राथ का वर्ल्ड रिकॉर्ड ध्वस्त, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि -
UPSC Civil Services 2025: कौन हैं AIR 3 की रैंक पाने वाले Akansh Dhull? पिता का है BJP से खास कनेक्शन












Click it and Unblock the Notifications