1994 में दादा की एक भूल ने पोते को बनाया 'लखपति', 500 रुपए में खरीदे SBI शेयर की 30 साल बाद कीमत ने उड़ाए होश!
Old SBI Shares: कभी-कभी बुजुर्ग ऐसी सुखद भूल कर देते हैं, जिसका फायदा उनकी अगली पीढ़ी को होता है। ऐसा ही कुछ मामला सोशल मीडिया पर एक शख्स ने साझा किया, जो कि पेशे से डॉक्टर हैं।
चंडीगढ़ के डॉक्टर तन्मय मोतीवाला जो कि बाल रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एक कागजात के साथ एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके दादाजी ने साल 1994 में 500 रुपए के SBI के शेयर खरीदे थे।

अब जब डॉक्टर तन्मय मोतीवाला ने फोटो के साथ यह वाक्या शेयर किया तो यूजर्स के होश उड़ गए। क्योंकि 30 साल बाद शेयर खरीदकर भूले दादाजी ने अपने पोते को लाखों की सौगात जो दी थी।
दरअसल, डॉक्टर मोतीवाला ने एक डॉक्यूमेंट के साथ एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया था कि वो उस वक्त हैरान रह गए, जब वो अपने परिवार की पुरानी संपत्ति के कागजातों को उलट-पलट रहे थे। इस उनको अपने अपने दादा के 30 साल पहले यानी साल 1994 में खरीदे गए शेयर के बारे में पता चला।
हैरानी की बात यह है कि उस वक्त एसबीआई का 500 रुपये का खरीदा शेयर अब 750 गुना बढ़ चुका है। उन्होंने अपने एक पोस्ट में लिखा- "इक्विटी होल्ड करने की पॉवर, मेरे दादा-दादी ने 1994 में 500 रुपये के एसबीआई शेयर खरीदे थे। वे इसके बारे में भूल गये थे। दरअसल, उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उन्होंने इसे क्यों खरीदा है। परिवार की हिस्सेदारी एक जगह जमा करते समय मुझे ऐसे कुछ सर्टिफिकेट मिले।"
30 साल बाद जानिए कितनी हुई कीमत
1994 में किया गया इंवेस्टमेंट आज बड़ी रकम में तब्दील हो चुका है। आज के वक्त में एसबीआई के शेयरों की कीमत 3.75 रुपए पहुंच गई है। यानी की डॉक्टर मोतीवाला को 30 साल के अंदर 750 गुना रिटर्न मिला है।
अपने अगले पोस्ट में किया कीमत का खुलासा
दरअसल, इस पोस्ट के बाद यूजर्स उनसे शेयरों की कीमत के बारे में पूछने के बाद जिसके बाद अपने एक और ट्वीट में डॉक्टर ने लिखा कि, "इतने सारे लोगों ने पूछा कि वर्तमान में इसका मूल्यांकन क्या है? लाभांश को छोड़कर यह लगभग 3.75L है। कई लोगों के लिए यह बड़ी रकम नहीं, लेकिन हां 30 सालों में 750 गुना है।"












Click it and Unblock the Notifications