बरसों से पृथ्वी पर रह रहे थे एलियन्स! गूगल मैप पर अंटार्कटिका में दिखी पूरी बस्ती
नई दिल्ली, 14 जनवरी: गूगल अर्थ पर समय-समय पर रहस्यमयी और दिलचस्प चीजें खोज सामने आती रहती हैं। इस बार फिर से एक बेहद ही चौंकाने वाली जानकारी गूगल अर्थ के जरिए सामने आई है। एलियन के अस्तित्व को लेकर कई तरह के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन धरती पर उनके अस्तित्व को लेकर कोई भी सबूत अभी तक हाथ नहीं लगे है। लेकिन गूगल अर्थ पर धरती पर उनकी मौजूदगी का पता चला है। खुद एक यूएफओ शोधकर्ता बताने वाले शख्स ने यूट्यूब पर एक वीडियो साझा कर एलियंस के ठिकाने का पता लगाने का दावा किया है।

अंटार्कटिक की बर्फ में एक दिल के आकार जैसी आकृति दिखी
एक गूगल अर्थ यूजर ने अंटार्कटिक की बर्फ में एक दिल के आकार जैसी आकृति के अंदर एक रहस्यमय डिस्क को देखने का दावा किया है। उसने निर्देशांक (74°35'37.57"S 164°54'28.90"E) को भी साझा किया जिसमें यह डिस्क पाई जा सकती है। ताइवान के स्कॉट सी वारिंग ने यूट्यूब चैनल यूएफओ साइटिंग्स डेली पर एक उस जगह का एक वीडियो शेयर किया है। स्कॉट सी वारिंग का दावा है की ये तस्वीरें हमारे पास पहले से मौजूद थी मगर इस तथ्य को सबसे छुपाया गया है। स्कॉट सी वारिंग एक षड्यंत्र सिद्धांतकार हैं।

रहस्यमयी चीज एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ हो सकती है
स्व-घोषित यूएफओ विशेषज्ञ का दावा है कि वस्तु एक दुर्घटनाग्रस्त यूएफओ हो सकती है। इसके टकरान से उस जगह की बर्फ को नुकसान पहुंचा है। वारिंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि, दोस्तों, मैंने इसे खोजा है और इसने मेरे होश उड़ा दिए हैं। यह अंटार्कटिका में है और यह लगभग 40 मीटर की दूरी पर एक ऐसे क्षेत्र में स्थित हैं जो दिल की तरह दिखता है। मुझे लगता है कि यह बड़ा है, असली सौदा है।

अंटार्कटिका में बर्फ पर कई बड़ी-बड़ी लकीरें नजर आईं
वारिंग द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में अंटार्कटिका में बर्फ पर कई बड़ी-बड़ी लकीरें नजर आ रही थीं जो दशकों पुरानी लग रही थी। निशान को देखकर लग रहा था की वहां पर बड़ी खुदाई की गई है जिसमें इस्तेमाल गाड़ियां और ट्रैक्टर्स और एक ट्रैक नज़र आ रहा है। स्कॉट ने आगे लिखा कि, मैं कल्पना करता हूं कि इस वीडियो को जारी करने के तुरंत बाद, कोई सरकार कहीं जाकर इसे पुनः प्राप्त करेगी।

जीसस के चेहरे के आकार की भी आकृति दिखी
स्कॉट ने आगे लिखा कि, निश्चित रूप से यह एक विदेशी जहाज के लिए एकदम सही छिपने की जगह है, क्योंकि कोई भी इसे अंटार्कटिका में छिपा हुआ कभी नहीं देख पाएगा। कोई भी कभी इसके पास नहीं पहुंचेगा। 100% सबूत है कि एलियंस मौजूद हैं और अभी पृथ्वी पर हैं। स्कॉट ने जो वीडियो दिखा या है उसमें एक जीसस के चेहरे के आकार की भी आकृति दिखी है। स्कॉट ने स्ट्रक्चर को ज़ूम करके दिखाया जो आकृति जीसस क्राइस्ट की छवि की जैसी थी। उसने अपने ब्लॉग में लिखा कि, यीशू ने धरती पर आकर नैतिकता और नियमों को स्थापित करने का काम किया था।

मंगल ग्रह पर भी वारिंग ने खोजे थे अनोखे सबूत
यह पहली बार नहीं है जब वारिंग ने एलियन के अस्तित्व के बारे में दावा किया है। कुछ साल पहले, ताइवान के स्वाघोषित यूएफओ शोधकर्ता ने कथित तौर पर मंगल पर जांघ की हड्डी जैसी संरचना की खोज की थी। 'खोज' के बाद उन्होंने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उन्हें नासा का प्रमुख बनाने का आग्रह किया था।












Click it and Unblock the Notifications