Paramat Temple Kanpur में बकरी की आस्था देख दीवाने हुए लोग, देखिए वायरल वीडियो
Goat in Paramat Temple Kanpur वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। Baba Anandeshwar Aarti के दौरान घुटने पर झुकी बकरी को लोग आस्था में लीन बता रहे हैं। goat in Paramat temple kanpur kneeling in faith during Baba Anande
Goat in Paramat Temple Kanpur टाइटल के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश के कानपुर में पारामत मंदिर में बाबा आनंदेश्वर के मंदिर में आरती के समय बकरी घुटने के बल झुकी हुई देखी जा सकती है। वीडियो पर ट्विटर यूजर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

मंदिर में बकरी, आरती के समय दिखी भक्ति
आरती के दौरान मंदिर में बकरी को घुटने टेकते हुए वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में बकरी को मंदिर की सीढ़ी पर घुटने टेकते हुए दिखाया गया है। उसके आसपास भक्तों की भीड़ भी है। वीडियो में कुछ ओर लोग सीढ़ी पर माथा टेकते देखे जा सकते हैं।

आरती के समय घुटने टेके
आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे कंटेंट देखे होंगे जो आपको अवाक कर देती हैं। जानवरों को अप्रत्याशित व्यवहार करते दिखाने वाले वीडियो काफी लोकप्रिय भी होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो उत्तर प्रदेश के कानपुर से वायरल हुआ है। मंदिर में एक बकरी को आरती के समय घुटने टेकते हुए दिखाया गया है।

बाबा आनंदेश्वर के मंदिर में बकरी
डेविड जॉनसन नाम के ट्विटर यूजर ने रविवार को इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया। कैप्शन में, जॉनसन ने लिखा कि वीडियो क्लिप को कानपुर जिले के बाबा आनंदेश्वर के मंदिर में एक श्रद्धालु ने कैद किया। भक्तों को हाथ जोड़कर भगवान की पूजा करते देखा गया। बैकग्राउंड में मंदिर में आरती की ध्वनि सुनी जा सकती है।

बकरी गहरी भक्ति में
डेविड जॉनसन (@ David59180674) ने कानपुर के परमत मंदिर की वीडियो ट्वीट कर इसे आस्था की अद्भुत तस्वीर करार दिया। उन्होंने, लिखा कि बाबा आनंदेश्वर की आरती में आस्था के साथ एक बकरी घुटने टेकती नजर आई। आश्चर्यजनक रूप से, बकरी को चुपचाप प्रार्थना करते और घुटने टेकते हुए देखा गया, जबकि पुजारियों ने अन्य भक्तों की तरह एक भक्ति प्रार्थना की। बकरी गहरी भक्ति में लग रही थी, उसका सिर नीचे की ओर झुका दिखा और घंटध्वनि के बाद भी उसने कोई उपद्रव नहीं किया।
नीचे देखें वायरल वीडियो---
भगवान शिव के मंदिर का नजारा
मिस्टर जॉनसन ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'कानपुर के परमत मंदिर से आस्था की अद्भुत तस्वीर सामने आई है, जहां बाबा आनंदेश्वर की आरती में आस्था के साथ एक बकरा घुटने टेकता नजर आया। वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि कानपुर में बाबा आनंदेश्वर मंदिर भगवान शिव को समर्पित गंगा नदी के तट पर एक प्रसिद्ध, प्राचीन मंदिर है।












Click it and Unblock the Notifications