दक्षिण अफ्रीका के मालावी की एक अजब-गजब परंपरा के बारे में जान लीजिए

मालावी। दक्षिण अफ्रीका का एक देश है मालावी और यहां की अजब-गजब परंपरा है जिसके बारे में शायद ही आपको मालूम हो। यूं तो परंपराएं किसी देश की पहचान होती हैं लेकिन मालावी की यह परंपरा इसके लिए बस शर्म बनकर रह गई है।

malawi-south-africa-tradition

मालावी में लड़कियां जब किशोरावस्‍था में पहुंचती हैं यानी जब उनके पीरियड्स शुरू होते हैं तो उनको एक पेड सेक्‍स वर्कर के साथ सेक्‍स करना पड़ता है। वहां के लोग कहते हैं कि ऐसा इसलिए करते हैं ताकि लड़कियां शुद्ध हो सकें।

सबसे ज्‍यादा हैरानी की बात है कि लड़‍की के माता पिता ही लड़की को उस व्‍यक्ति के पास लेकर जाते हैं। इस अजनबी पुरुष को 'हायना' कहा जाता है।

बीबीसी की एक रिपोर्ट में इस अजब-गजब परंपरा के बारे में बताया गया है। इस रिपोर्ट में मालावी के दक्षिणी हिस्‍से में रहने वाले एरिक अनवा का जिक्र है और जो एक मशहूर 'हायना' है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर किसी व्‍यक्ति की मौत हो गई तो फिर उसकी पत्‍नी को हायना के साथ सेक्‍स करना पड़ेगा।

मालावी की लड़कियों को पीरियड्स शुरू होने के तीन दिन के अंदर हायना के पास लेकर जाया जाता है। अगर लड़की मना करती है तो माना जाता है कि उसे कोई गंभीर बीमारी है या फिर कोई बड़ी विपत्ति गांव पर आ सकती है। अनिवा को एक बार के लिए चार से सात डॉलर की रकम अदा की जाती है।

अनिवा की उम्र करीब 40 साल है और उसकी दो पत्नियां हैं। ये पत्नियां अपने पति के काम से पूरी तरह अवगत हैं। अनिवा का दावा है कि वह 104 औरतों और लड़कियों के साथ संबंध बना चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+