WATCH: मेट्रो के बाद अब ट्रेन में डांस करती दिखी लड़कियां, लोग बोले- भाई बंद करवाओ ये सब

वायरल वीडियो में कुछ लड़किया्ं ट्रेन में रील्स बनाती दिख रही हैं। क्लिप देखने के बाद लोगों का कहना है कि ये सब बंद करवाओ।

Credit: @vaidehihihaha

Girls making reels in train: बीते दिनों दिल्ली मेट्रो में रील्स और वीडियोज बनाते हुए कई लोगों के वीडियोज वायरल हुए। कईयों को जबरदस्त क्रिटिसाइज किया गया, तो कईयों के वीडियो देखने के बाद लोगों ने पुलिस से मामले में दखल देने की गुजारिश की। अब मेट्रो तो नहीं लेकिन ट्रेन का एक वीडियो सामने आया है।
(वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो में कुछ लड़कियां ट्रेन में रील्स बनाती दिख रही हैं। देखते ही देखते वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट भी करने लगे।

ट्विटर यूजर वैदेही ने ये वीडियो शेयर किया है। शॉर्ट क्लिप में लड़कियों की एक गैंग ट्रेंडिंग गाने पर डांस करती दिख रही हैं। दो लड़कियां अलग अलग बर्थ में हैं और बाकी का ग्रुप कंपार्टमेंट में जमकर थिरक रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर खूब रिएक्ट भी कर रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि भाई मेरे से तो ट्रेन के लोगों के आगे खाना भी नहीं खाया जाता। वायरल वीडियो को 45हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। कई लोग लड़कियों की तारीफ कर रहे हैं तो कई उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए रिएक्शन भी दे रहे हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि पहले मेट्रो और अब ट्रेन को टार्गेट बनाया जा रहा है। एक ने कहा कि मुझे इतना कॉन्फिडेंस नहीं चाहिए। एक ने कहा कि भाई ये सब बंद करवाओ। एक ने कहा कि पहले मेट्रो और अब ट्रेन्स को टार्गेट बनाया जा रहा है। एक ने कहा कि पब्लिक प्लेस पर ये किस तरह की चीजें हो रही हैं।

बीते कुछ दिनों से मेट्रो स्टेशनों या फिर मेट्रो के अंदर रील्स बनाने का ट्रेंड सा चल पड़ा है। एक वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों के वीडियोज सुर्खियों में छा गए थे। हालांकि, इस बीच ट्रेन का ये वीडियो देखने के बाद लोग काफी फ्रस्ट्रेट नजर आ रहे हैं।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+