Viral Video: जंगल में घूमने निकलीं लड़कियां, रास्ते में खूंखार भालू से हुआ आमना-सामना और फिर...

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू लड़कियों के पास आ जाता है। भालू को सामने से देखकर लड़कियों की हालत खराब हो जाती है। लड़कियों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

कई लोगों को जंगल में घूमना और वाइल्डलाइफ को करीब से एक्सपीरियंस करने का काफी शौक होता है। जंगली जानवरों को टीवी या फिर चिड़ियाघरों में देखना तो सभी को पसंद होता है लेकिन सोचिये अगर जंगल में घूमते हुए किसी खूंखार जानवर से आपका सामना हो जाए तो? किसी की भी डर के मारे सिट्टी पिट्टी गुम हो जाएगी। ठीक ऐसा ही हुआ कुछ लड़कियों के साथ। जो निकली तो जंगल घूमने थीं, लेकिन वहां इनका सामना एक बडे़ और खूंखार भालू से हो गया। फिर क्या हुआ, चलिये आपको बताते हैं।

खूंखार भालू से हुआ सामना

खूंखार भालू से हुआ सामना

अकसर लोगों पर उनका एडवेंचर भारी पड़ जाता है। लड़कियों के इस ग्रुप ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जंगल में एडवेंचर के दौरान उनका सामना खूंखार भालू से हो जाएगा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भालू लड़कियों के पास आ जाता है।

लड़की को सूंघने लगा भालू

लड़कियों के पास आकर भालू उनमें से एक लड़की को सूंघने लगता है। भालू को इतने करीब से देखकर लड़कियों की भी हालत खराब हो गई। भालू जिस लड़की को सूंघ रहा था, वीडियो देखकर लड़की की हालत का अंदाजा साफ तौर पर लगाया जा सकता है।

लड़कियों का हुआ हाल-बेहाल

लड़कियों का हुआ हाल-बेहाल

भालू बार-बार लड़की को सूंघ रहा होता है। उसके पास खड़ी उसकी सहेलियां भी डर के मारे थर-थर कांप रही होती हैं। लेकिन भालू वहां से जाने का नाम नहीं लेता। फिर आखिरकार भालू पीछे मुड़ता है और जाने लगता है। तब जाकर उस लड़की की जान में जान आती है।

नहीं पहुंचाया कोई नुकसान

नहीं पहुंचाया कोई नुकसान

गजब बात तो ये है कि भालू ने लड़कियों को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचाया। भालू मस्ती में ही वहां से निकल गया। ऐसा लग रहा था मानो भालू सिर्फ इन लड़कियों को डराने के लिए वहां आया हो। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो को पसंद कर रहे लोग

वीडियो को पसंद कर रहे लोग

लोगों ने भालू के हमले से बचने के लिए ऐसे स्टैच्यू बनकर खड़े होने को सबसे सुरक्षित तरीका बताया है। आमतौर पर भालू के हमले से बचने के लिए इसी तरीके की सलाह दी जाती है। वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+