'लड़के नहीं हैं सुरक्षित...' सरेआम लड़की ने मेट्रो में युवक के साथ किया ऐसा काम, भड़क गए लोग
Delhi Metro Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे लोग देखे होंगे, जो लड़कियों को छेड़ते हैं और उन्हें परेशान करते हैं। मगर जिस घटना के बारे में हम बात कर रहे हैं, उसमें लोग किसी लड़के पर नहीं बल्कि लड़की पर हैरानी जता रहे हैं। (वीडियो/फोटो-नीचे)
दरअसल, एक लड़की ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें एक लड़का नजर आ रहा है। लड़के के हाथ में फोन है और ऐसा लग रहा मानो वो किसी से बात कर रहा हो। लड़की ने इस लड़के को अपना क्रश बताया और उसकी फोटो खींच कर पोस्ट कर दी।

पोस्ट में देखा जा सकता है कि लड़का दिल्ली मेट्रो में बैठा हुआ है और उसने ब्लू डेनिम जैकेट और ब्लैक कलर की पेंट पहनी हुई है। जब लड़की ने उसकी फोटो खींची तो लड़का किसी से फोन पर बात कर रहा था। अब इस तस्वीर को देखने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
एक यूजर ने कहा कि ये तो किसी की प्राइवेसी का उल्लंघन है। लड़की ने एक्स पर फोटो शेयर की और कैप्शन में लिखा कि ये हैंडसम लड़का आकर्षक लगा तो इसलिए उसने फोटो खींच ली। इसके बाद लड़की ने एक वीडियो भी डाला हुआ है, जिसमें वो लड़केके बगल में बैठी नजर आ रही है।
वीडियो देखने के बाद लोग काफी गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने तो ये तक कह दिया कि अगर इसकी जगह कोई लड़की होती तो मामला कुछ और ही होता। यहां लड़का है इसलिए कोई कुछ नहीं कह रहा है। फिलहाल लड़के का ये वीडियो और तस्वीर ट्विटर पर जमकर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications