बेटी ने मोबाइल गेम पर खर्च किए 52 लाख, मां के खाते में बचे सिर्फ ₹5, देखा मैसेज तो उड़ गए होश
इंटरनेट पर छाए मोबाइल गेम आजकल खूब पसंद किए जा रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है अगर किसी बच्चे को इसका शौक हो जाए तो घर तबाह हो सकता है। साउथ चाइना में एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

Online Mobile Game: एक 13 साल की लड़की ने अपनी मां का डेबिट कार्ड को स्मार्टफोन में इंस्टाल एप से जोड़ने के बाद जमकर खरीददारी की। जब उसकी मां ने अपने खाते का बैलेंस चेक किया तो उसके होश उड़ गए। लड़की बाद में सच स्वीकार किया और बताया कि उसने डर के मारे अपने स्मार्टफोन से ट्रांजेक्शन के सारे रिकॉर्ड डिलीट कर दिए थे, ताकि मां को इसका पता ना चल पाए। कुछ ही दिनों तक ये खेल चल पाया और सच तब सामने आया जब खाते का बैलेंस लगभग समाप्त हो चुका था।
कई गंभीर मामलों में पैरेंट्स अपने बच्चों को जानकारी साझा करना उचित नहीं समझते। लेकिन चाइना में एक मां ने डेबिट कार्ड का सीक्रेट कोड (गोपनीय पासवर्ड) शेयर कर दिया। वांग नाम की मां का मानना था कि उसकी अनुपस्थिति में बेटी को कोई आवश्यक वस्तु खरीदना होगा तो वो खरीद पर पाएगी। लेकिन बाद में बेटी फोन पर ही व्यस्त रहने लगी थी। वो पे-टू-प्ले गेम की आदी हो चुकी थी।
बेटी की स्थिति देख वांग ने उसे फोन कम इस्तेमाल करने की चेतावनी भी दी थी। लेकिन बाद में जब वांग ने अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो वो सन्न रह गई। दरसल बेटी ने पे टू प्ले गेम खरीदने के लिए खाते से सारे पैसे उड़ा दिए। वांग को पता चला कि उसके खाते में सिर्फ 0.5 युआन (करीब 5 रुपये) से बचे हैं। बाद में वांग ने अपने जब अपने बैंक स्टेटमेंट देखा तो पता कि 52 लाख में सबसे अधिक पैसा मोबाइल गेम्स पर खर्च किया गया था।
एक रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी ने स्वीकार किया कि उसने ना चाहते हुए भी अपने फ्रेंड्स के लिए गेम खरीदे। क्योंकि अगर वो ऐसा नहीं करती तो वे पूरे दिन उसे परेशान करते। हालांकि उसे पता था अगर इसका पता उसे माता- पिता को चलेगा तो वे नाराज होंगे और डांट पडेगी।












Click it and Unblock the Notifications