मेरी लंबाई क्‍या है? लड़की ने फोटो शेयर कर पूछा तो लड़के ने इस फार्मूले से बताई हाइट, जानें क्‍या सही है जवाब

बताओ मेरी लंबाई क्‍या है? एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर कर ये सवाल पूछा, जहां कई लोग अनुमान लगाते नजर आए वहीं एक लड़के ने गणित का ये फार्मूला लगाकर बताया उत्‍तर

 what is my height

सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने के लिए यूजर्स हर पल नए प्रयोग करते हैं। अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें कभी शेयर करते हैं तो कई लोग अपने पर्सनल वीडियो और फोटो। अपनी फोटो और वीडियो के साथ आकर्षक कैप्‍शन भी पोस्‍ट करते हैं। वहीं यूजर्स उस पर खूब रिप्‍लाई भी करते हैं। अब एक लड़की ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक प्‍यारी सी फोटो शेयर कर पूछा मेरी लंबाई क्‍या है, अंदाजा लगाइए? वहीं जहां कुछ लोग उसकी हाइट अंदाजे से बताने लगे लेकिन एक लड़के ने लड़की की फोटो पर गणित के एक फार्मूले का प्रयोग करके उसकी हाइट बताई? आइए जानते हैं कि क्‍या वो फार्मूला क्‍या था और क्‍या लड़के ने लड़की की सही हाइट बताई या नहीं ?

लड़के ने उत्‍तर जानने के लिए यूज किया गणित का ये फार्मूला

लड़के ने उत्‍तर जानने के लिए यूज किया गणित का ये फार्मूला

हालांकि जब लड़की ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर कर लोगों से उसकी लंबाई का अनुमान लगाने के लिए कहा, तो इस शख्‍स ने उसका जवाब क्रैक करने के लिए सचमुच त्रिकोणमिति का इस्तेमाल किया। उसकी फोटो पर उसने त्रिकोणमिति फार्मूले का इस्‍तेमाल करके उसने उसकी हाइट निकाली। जिसकी फोटो शेयर कर उसने पूछा क्‍या उसका उत्‍तर सही है?

शाल्‍व करने वाले लड़के ने बताई ये हाइट

शाल्‍व करने वाले लड़के ने बताई ये हाइट

ट्विटर हैंडल @mister_nobody नाम के यूजर ने एडवांस मैथ का प्रयोग कर कैलुुकेशन किया और बताया कि पल्लवी नाम की इस लड़की की लंबाई 5 फीट 4.5 इंच है। इसके साथ उसे उसने इसे कैसे साल्‍व किया उस फार्मूले को भी भेजा।

पूछा क्‍या सही है मेरा जबाव

कैंलुकशन शुरू करने के लिए उसने अपने फोन के आकार का इस्तेमाल किया। "5' 4.5 जैसा दिखता है"। उसने फोटो शेयर कर कहा अब मैं उत्सुक हूं कि क्‍या मेरा जवाब सही है।

क्‍या जवाब सही था, ये जानने के लिए उत्‍सुक दिखे यूजर

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, नेटिज़न्स यह जानने के लिए उत्सुक नजर आए कि क्या मिस्टर नोबडी का जवाब सही था। वायरल हो रही इस पोस्‍ट पर एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा "भाई पाइथागोरस आ रहे हैं आपको अवॉर्ड देने।" वहीं एक यूजर ने लिखा "बस कर भाई, रुलाएगा क्या?"

पल्‍लवी ने बताया क्‍या जबाव सही था

पल्‍लवी ने बताया क्‍या जबाव सही था

एक यूजर ने पूछा "क्या वह सही है @ पल्लवीपांडेय वहीं एक ने लिखा कक्षा 10 के बाद त्रिकोणमिति का उपयोग नहीं करने का एक और दिन' समाप्त कर दिया। खैर पल्लवी ने कहा कि वह 5 फीट 4.5 इंच से ज्यादा है। पल्लवी ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा, "प्रयासों के लिए आपको सलाम, लेकिन मैं बहुत लंबी हूं 😭 लेकिन वाह!!! ❤️"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+