ब्वॉयफ्रेंड को ना खले मां की कमी, इसलिए गर्लफ्रेंड ने रचा ली उसके डैडी से शादी

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर: दुनिया में आपने कई अजीबोगरीब रिश्तों के बारे में पढ़ा या सुना होगा, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसी दिलचस्प खबर लेकर आए हैं, जिसे पढ़ने के बाद आपका भी सिर चकरा जाएगा। जी हां, एक महिला ने हाल ही में बताया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के पिता से शादी कर ली है। हालांकि उसने ऐसा लड़के को धोखा देने या कोई बदला लेने की वजह से नहीं किया बल्कि उसे मां की कमी ना खले इसलिए किया।

मां का प्यार देने के लिए ब्वॉयफ्रेंड के डैडी से की शादी

मां का प्यार देने के लिए ब्वॉयफ्रेंड के डैडी से की शादी

इससे पहले शायद ही आपने ऐसा कोई अजीबोगरीब मामला पढ़ा होगा। टिकटॉक यूजर @ys.amri ने खुलासा किया कि उसने अपने ब्वॉयफ्रेंड के पिता से शादी कर ली है क्योंकि उसके मां की मृत्यु हो गई थी। एक इंटरव्यू में लड़की ने कहा, मेरे ब्वॉयफ्रेंड की मां अब इस दुनिया में नहीं है, मैं नहीं चाहती थी के उसे इस बात का दुख हो। इसलिए मैंने अपने प्रेमी के पिता से शादी करने का फैसला किया ताकि उसे फिर से मां मिल सके।

प्रेमी को दुखी नहीं देख सकती थी

प्रेमी को दुखी नहीं देख सकती थी

लड़की ने आगे बताया कि वह अपने प्रेमी को दुखी नहीं देख सकती थी। इस कठिन समय में अपने ब्वॉयफ्रेंड को सपोर्ट करने के लिए वह कुछ भी कर सकती थी। सोशल मीडिया पर अब इस टिकटॉक यूजर द्वारा लिए गए फैसले से यूजर्स हैरान हैं वहीं, कई लोगों ने उसके बलिदान के लिए लड़की की प्रशंसा की। इंटरनेट पर यह खबर खूब वायरल हो रही है।

बेटी के प्रेमी के साथ मां फरार

बेटी के प्रेमी के साथ मां फरार

इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक और मामला काफी सुर्खियों में है। यहां एक 44 वर्षीय महिला अपनी ही गर्भवती बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। ये सब तब शुरू हुआ जब 24 वर्षीय गर्भवर्ती जेस एल्ड्रिज की मां जॉर्जीना और पिता एरिक के साथ उसकी बेटी और ब्वॉयफ्रेंड रयान शेल्टन के साथ ग्लूस्टरशायर के स्टोव-ऑन-द-वोल्ड में अपने घर कोविड-19 बबल में रहने चले गए थे।

गर्लफ्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म

गर्लफ्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म

जब जेस एल्ड्रिज ने अस्पताल में अपने बच्चे को जन्म दिया और घर लौटी तो पता चला कि उसका प्रेमी उसी की मां के साथ भाग गई है। जेस को पहले भी शक था कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है लेकिन उसने भरोसा करते हुए नजरअंदाज कर दिया। मां और ब्वॉयफ्रेंड के भागने के बाद जेस ने कहा, मुझे बस इस बात का दुख है कि उन्होंने मुझे दो छोटे बच्चों की देखभाल करने के लिए छोड़ गए। मेरी मां ने अभी भी मुझसे माफी नहीं मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+