18 लड़कों को दिया दिल और फिर शेयर किया वीडियो, लड़की की बातें सुनकर चकराया लोगों का दिमाग
एक लड़की ने पावरपॉइंट पर एक पीपीटी बनाई, जिसमें उनसे उन सभी लड़कों को मेंशन किया, जिन्हें इस साल डेट किया।

अपनी परफॉर्मेंस का रिकॉर्ड रखने के लिए लोग पावरप्वाइंट पर पीपीटी बनाते हैं। कई लोग अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल डीटेल्स को आकर्षक बनाने के लिए रिज्यूमे बनाते हैं। लेकिन एक लड़की ने पावरपॉइंट का इस्तेमाल अपने आशिकों की लिस्ट बनाने के लिए किया। इस लड़की ने एक पीपीटी बनाई, जिसमें उसने साल 2022 में डेट किए सारे लड़कों की डीटेल्स फीड की। इसके बाद लड़की ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया और देखते ही देखते ये खूब वायरल भी हो गया।

लड़की ने किया अजीब कारनामा
सोशल मीडिया पर भी लोग अजीबोगरीब तरह के कारनामे करते हैं औऱ फिर फेमस भी हो जाते हैं। एक लड़की ने अपने उन सारे आशिकों की एक लिस्ट बनाई, जिनके साथ वो डेट पर गई थी। एम्बर नाम की इस लड़की ने न सिर्फ लड़कों के नाम और डीटेल्स मेंशन की, बल्कि होटल से लेकर खाने-पीने और गाड़ी तक के पूरे खर्चे को इस पीपीटी के जरिये शेयर किया।

लड़कों की बना डाली PPT
'आज तक' की खबर के मुताबिक, लड़की ने पावरपॉइंट पर एक स्लाइड शो बनाया, जिसमें उसकी डेटिंग हिस्ट्री के बारे में पूरी जानकारी थी। महिला ने पीपीटी के जरिये लोगों को बताया कि इस साल यानी साल 2022 में वो तकरीबन 18 लोगों के साथ डेट पर गई। इसमें कई रोमांटिक डिनर डेट को भी उसने शामिल किया।

मैं बता दूं- 'आप स्पेशल नहीं हो'
एम्बर नाम की इस लड़की ने डेट किए लड़कों की डीटेल्स डालकर मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर इनमें से कोई भी लड़का ये देखता है तो मैं बता दूं कि आप मेरे लिए खास नहीं हो, बल्कि सिर्फ एक नंबर हो।

डेटिंग में एम्बर का हुआ इतना खर्चा
एम्बर ने लड़कों के बारे में जानकारी देते हुए ये भी बताया कि डेटिंग में एम्बर के कितने पैसे खर्च हुए। उन्होंने कहा कि पूरी डेटिंग पर उनके 30 हजार रुपये खर्च हुए। इतना ही नहीं, 2 बार तो उन्हें पार्किंग फाइन भी भरना पड़ा था। उन्होंने ये भी बताया कि ज्यादातर लड़कों के साथ दोबारा डेट पर नहीं जाना चाहती थीं।

इसलिए डेट पर जाती हैं एंबर
एम्बर ने कहा कि डेटिंग का उनका मकसद पार्टी करना, डिनर करना, ड्रिंक करना और ड्राइव पर जाना होता है। उन्होंने ये भी बताया कि वे आगे भी ऐसा करती रहेंगी। इसपर कई लोगों ने रिएक्शन भी दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications