लड़की ने स्विमिंग पूल में लगाई ऐसी छलांग कि सिर से अलग हो गए 'बाल', Video देख लोगों की छूटी हंसी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के इस जमाने में हम ज्यादार समय कैमरे से घिरे रहते हैं, कई बार ऐसा भी होता है कि हम किसी खास पल को रिकॉर्ड कर रहे होतें हैं लेकिन कुछ ऐसा हो जाता है कि वह समय पूरी जिंदगी के लिए यादगार बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला स्विमिंग पूल में छलांग लगाती है लेकिन तभी उसके नकली बाल सिर से अलग होकर गिर जाते हैं। दरअसल, महिला ने विग पहना हुआ था झटके से गिर गया।

स्विमिंग पूल में छलांग लगाते ही हवा में उड़ा विग

स्विमिंग पूल में छलांग लगाते ही हवा में उड़ा विग

यह वीडियो अब सोशल मीडिया यूजर्स को हंसा-हंसाकर लोट-पोट कर रहा है। लड़की अपने साथ हुए इस हादसे से काफी शर्मिंदा होती है और वह देर तक स्वमिंग पूल से बाहर नहीं निकलती। गौरतलब है कि गर्मी अपने चरम पर है और ऐसे में लोग गर्मी से राहत पाने के लिए स्विमिंग पूल मे समय बिताना पसंद करते हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो जॉर्जिया का बताया जा रहा है जहां लड़कियों का एक ग्रुप मस्ती करने के लिए स्वीमिंग पूल में नहाने पहुंचा था।

मना करने के बाद भी लड़की ने लगाई छलांग

मना करने के बाद भी लड़की ने लगाई छलांग

ग्रुप के लिए यह ट्रिप उस समय यादगार बनगया जब उनकी एक दोस्त ने नहाने के लिए स्विमिंग पूल में छलांग लगाई। वीडियो में नजर आ रही लड़की ने जैसे ही पूल में समरसॉल्ट मारा तो झटके से उसकी विग सिर से अलग होकर हवा में उड़ गई। लड़की के दोस्तों ने उसका यह वीडियो ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमने उससे ऐसा करने के लिए मना किया था लेकिन उसने हमारी बात ही नहीं सुनी।'

24 घंटे में 40 लाख से अधिक व्यूज

24 घंटे में 40 लाख से अधिक व्यूज

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पूल में कूदने की तैयारी कर रही होती है, लेकिन जैसे ही पानी में उनसे समरसॉल्ट मारा उसकी विग हवा में उड़ गई। यह नजारा देख आस-पास के लोगों की भी हंसी नहीं रुक रही थी। बता दें कि वीडियो 5 अगस्त, 2020 को पोस्ट किया गया था जिस पर अब तक 4.5 मिलियन से भी अधिक व्यूज आ चुके हैं। साथ ही इस वीडियो पर एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स, 30 हजार से अधिक रि-ट्वीट और हजारों कमेंट आ चुके हैं।

ट्विटर पर आए ऐसे कमेंट

ट्विटर पर आए ऐसे कमेंट

ट्विटर पर भी लोगों ने स्माइली के साथ रिएक्शन दिए हैं। इंटरनेट पर अब इस वीडियो को देख कई लोग हंस-हंसकर लोट-पोट हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उसकी विग पानी में जाने से बचना चाहती थी।' अन्य ने लिखा, यह वीडियो देखकर आज मेरा दिन बन गया। दूसरे यूजर ने लिखा, 'कम से कम उसकी विग सुरक्षित और स्वागत योग्य रही।' इस तरह के हजारों कमेंट वीडियो के कमेंट बॉक्स में भरे हुए हैं, आप भी इस वीडियो के देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

यह भी पढ़ें: आनंद महिन्‍द्रा ने मुंबई बारिश में ताड़ के पेड़ का वीडियो शेयर कर पूछा ये सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+