ये क्या नई आफत है? पारदर्शी सिर वाली मछली के बाद अब मिला पूरा पारदर्शी जीव, सिर्फ नजर आ रही थीं छोटी आंखें

पारदर्शी सिर वाली मछली के बाद अब मिला पूरा पारदर्शी जीव,

नई दिल्ली: पृथ्वी पर धरती और पानी के अंदर कई ऐसे रहस्यमयी जीव हैं, जिनके आम इंसान वाकिफ नहीं है। समंदर जितना गहरा होता है, उसमें उतने ही अगीबोगरीब जीव दिखने को मिलते हैं। हाल ही में समुद्र की गहराई मेंअजीब मछली देखने को मिली थी, जिसका पूरा सिर पारदर्शी था। वहीं अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक लड़की को समुद्र किनारे आर-पार दिखने वाला जीव मिला है, जिसको देखकर पूरा इंटरनेट सन्न है।

पारदर्शी सिर वाली मछली ने किया था हैरान

पारदर्शी सिर वाली मछली ने किया था हैरान

दुनिया में कई ऐसी रहस्ययी चीजें हैं, जिसके बारे में लोगों को जानकारी तक नहीं है। समुद्र की गहराई के साथ यह राज भी उतने ही गहरे होते जाते हैं। अब लोगों ने दैत्याकार मछली, कार्टून फिश, गोल्डन फिश के अलावा जानें क्या-क्या अजीब चीजें देखीं होंगी। लेकिन अब ऐसे जीव का पता लगा है कि जिसे शायद है किसी ने देखा होगा या उसके बारे में सुना होगा। इस विचित्र का सामना तस्मानिया के बीच पर एक लड़की का हुआ।

पूरी तरह से था ट्रांसपेरेंट

पूरी तरह से था ट्रांसपेरेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की तस्मानिया के समुद्र किनारे ट्रिप का आनंद उठा रही थी। इस बीच उसने ऐसा अजीब जीव देखा, जो दिखने में पूरी तरह से ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी था। लड़की ने जब इसे अपने हाथ पर उठाया तो उसके हथेली पर चिपका जीव पूरा आर-पार देखा जा सकता था।

तस्मानिया के ब्रूनी द्वीप पर मिला विचित्र जीव

तस्मानिया के ब्रूनी द्वीप पर मिला विचित्र जीव

लड़की ने जब इसकी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की तो ये तस्वीर आग की तरह इंटरनेट पर फैल गई। यूजर भी परेशान हो गए कि आखिर यह बला है क्या? खबरों के मुताबिक विचित्र जीव को देखने वाली लड़की तस्मानिया के ब्रूनी द्वीप (Bruny Island) के बीच पर घूम रही थी। इस दौरान उसे कुछ वहां पड़ा हुआ मिला, जिसे उसने उठा लिया। जब गौर से देखा तो वो भी सकते में आ गई।

जानिए क्या था यह जीव?

जानिए क्या था यह जीव?

ऑस्ट्रेलिया की याहू न्यूज को यूनिवर्सिटी ऑफ क्वीनस्लैंड के फिश बायोलॉजिस्ट प्रोफेसर इयान तिब्बेट्स ने बताया कि ये ईल फिश की तरह ही छोटे पंखों वाली दिखने वाली मछली है, लेकिन अभी इसका लार्वा स्टेज चल रहा है। जिसका जन्म के बाद या फिर हैचिंग यानी अंडे देने की प्रकिया है। प्रोफेसर इयान के मुताबिक यह एलोपोमोर्फ (Elopomorph) मछली का लार्वा है, जो ईल्स लेडिफिश के बराबर है। उनके अनुसार शुरुआत में इसकी सी ही आकृति होती है,लेकिन वक्त के साथ बड़ी होने पर भूरे या फिर नीले रंग में बदल जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+