WATCH: दिल्ली मेट्रो में अजीबोगरीब हरकत करती दिखी लड़की, देखते रह गए पास बैठे लोग

मेट्रो कॉर्पोरेशन के द्वारा कई ट्रेन कोचों के अंदर वीडियो फिल्माने पर प्रतिबंध के बारे में बार-बार याद दिलाने के बावजूद, कुछ यात्री रील्स और वीडियोज बनाने में लगे रहते हैं। अब एक डिजिटल क्रिएटर और एथलीट का ट्रेन में कलाबाज़ी करते हुए एक वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर मीशा शर्मा नाम की यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वह मेट्रो ट्रेन के कोच के अंदर खड़ी नजर आ रही हैं और फिर कलाबाजियां खाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। जैसे ही वो ऐसा करती है, ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री हैरान रह जाते हैं जबकि कुछ उसे देखकर मुस्कुराते नजर आते हैं। कई लोगों ने दावा किया है कि ये मेट्रो ट्रेन नम्मा मेट्रो या बेंगलुरु मेट्रो द्वारा संचालित है। हालांकि, वनइंडिया हिंदी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

delhi metro

शेयर होने के बाद से इस क्लिप को 5.2 लोगों ने देखा है वहीं 45000 लोगों ने क्लिप पर अपना रिएक्शन भी दिया है। कई लोग वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं तो कईयों का कहना है कि मेट्रो के अंदर ये सब करना सरासर गलत है।

यहां देखें वीडियो...

वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की की इस हरकत के बाद पास बैठे यात्री काफी असहज नजर आ रहे हैं। मेट्रो यात्रियों की आने-जाने की सुविधा के लिए बनाई जाती है। ऐसे में बेहतर होगा कि यात्री इसे यातायात के साधन के तौर पर इस्तेमाल करें। इस तरह की हरकतें अन्य यात्रियों के लिए भी असुविधा पैदा करती हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आए, जिनमें कुछ लोगों ने अन्य यात्रियों को काफी असुविधा में डाला।

हालांकि इन वीडियोज के सामने आने के बाद डीएमआरसी ने भी निर्देश जारी किया। इसमें सजा से लेकर फाइन तक की बात कही गई। लेकिन बावजूद इसके, लोग अपनी हरकतों से बाज आते नहीं दिख रहे हैं। वायरल होने का ऐसा क्रेज लोगों के सिर पर चढ़ा हुआ है कि वो कुछ भी नहीं देख रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+