कछुए को खा गई 'विशालकाय छिपकली'...फिर उसके खोल की लगाई टोपी, Video में दिखा डरावना रूप!

समुद्र में कई विचित्र जीव पाए जाते हैं। कोमोडो ड्रैगन उन्हीं में से एक है। एक वीडियो में दिख रहे इस विशालकाय जीव के भयानक रूप से कोई भी डर सकता है।

Komodo Dragon ate turtle: समुद्र में कई विचित्र जीव पाए जाते हैं। कोमोडो ड्रैगन उन्हीं में से एक है। एक वीडियो में दिख रहे इस विशालकाय जीव के भयानक रूप से कोई भी डर सकता है। समुद्र के किनारे शूट किए गया ये खास वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जहा है कि विशालकाय छिपकली ने अपने चेहरे पर कछुए के शेल की टोपी पहन रखी है।

दुनिया की 'विशालकाय छिपकली'

दुनिया की 'विशालकाय छिपकली'

कोमोडो ड्रैगन के दांत शार्क जैसे और जहरीले होते हैं। समुद्र का ये प्रमुख शिकारी जानवर है। ये किसी को भी और कुछ भी खा सकता है। कोमोडो ड्रेगन को दुनिया की सबसे बड़ी छिपकली माना जाता है।

कछुए को खाकर दिखाया करतब

कछुए को खाकर दिखाया करतब

समुद्र के किनारे शूट का गए वीडियो में दिख रही तस्वीर काफी डरावनी है। इसे देखकर ये लगता है कि ये कोई नया समु्द्री जीव है। लेकिन ऐसा नहीं है ये एक कोमोडो ड्रैगन है, जिसने कछुए को खा लिया है। इसके बाद उसने कछुए की खोल अपने चेहरे पर पहन ली है। जिससे उसका चेहरा नहीं दिख रहा है।

पुराना वीडियो हो रहा वायरल

पुराना वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया पर कोमोडो ड्रैगन का वायरल हो रहा वीडियो तीन साल पुराना है। ये वीडियो 2019 का है। लेकिन इंटरनेट ये अब भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कछुए की खोल में कोमोड ड्रैगन का सिर कैसे फंस गया है। समुद्र में पानी कि किनारे आकर वो खोल को निकालकर बाहर कर देता है।

वीडियो को मिले 383.7K व्यूज

वीडियो को मिले 383.7K व्यूज

समुद्र किनाए शूट किए गए कोमोडो ड्रैगन के इस वीडियो को अब तक 9000 से अधिक लाइक्स और 3 लाख 83 हजार 700 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किया है। वीडियो को एक ट्विटर यूजर Fascinating ने पोस्ट किया है। वीडियो के कैप्शन मे लिखा है, "एक कोमोडो ड्रैगन ने एक कछुए को खा लिया और फिर उसे टोपी की तरह पहन लिया"।

लुप्तप्राय चीवों की सूची हैं कोमोडो ड्रैगन

लुप्तप्राय चीवों की सूची हैं कोमोडो ड्रैगन

दुनिया में विशालकाय छिपकली यानी कोमोडो ड्रैगन की बहुत ही कम संख्या है। इसे दुनिया से लुप्त होने वाली जीवों की सूची में रखा गया है। 2021 में वैज्ञानिकों ने जीव की इस प्रजाति पर संकट की स्थिति को देखते हुए ये निर्णय लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+