समुद्र में बड़ी रहस्यमयी घटना, 76 साल पहले डूबे 24 'भूतिया जहाज' आए पानी के बाहर, अपने आप पहुंचे तट पर

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर: जापान के समुद्र में एक रहस्यमयी घटना हुई है, जहां पर अचानक पानी के अंदर से दो दर्जन से ज्यादा जहाज तट पर आ गए। जिसे देखकर लोगों की हालत खराब हो गई। इन जहाजों को स्थानीय मीडिया ने 'भूतिया जहाज' नाम दिया है। साथ ही पूरी दुनिया में इस रहस्यमयी घटना की चर्चा हो रही। हालांकि जांच के बाद घटना की पूरी गुत्थी सुलझ गई।

ज्वालामुखी में विस्फोट

ज्वालामुखी में विस्फोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान के फुकुतोकू-ओकानोबा ज्वालामुखी में विस्फोट हुआ था, जिसके बाद भूकंप के तेज झटके आए। इस वजह से 24 जहाज पानी के अंदर से सतह पर आ गए। फिर वो धीरे-धीरे तैरते हुए लहरों के साथ तट के किनारे पहुंच गए। अब इवो जीमा द्वीप के पश्चिमी किनारे पर इन जहाजों ने डेरा डाल रखा है। जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे। साथ ही ये सवाल पूछे जा रहे कि आखिर ये जहाज किसके हैं?

द्वितीय विश्व युद्ध की घटना

द्वितीय विश्व युद्ध की घटना

विशेषज्ञों के मुताबिक 1945 में जब द्वितीय विश्व युद्ध हुआ था, तो इवो जिमा की लड़ाई के दौरान कई अमेरिकी जहाज डूब गए थे। उस दौरान 20 हजार जापानी सैनिकों ने 70 हजार अमेरिकी सैनिकों के साथ लड़ाई लड़ी। इस युद्ध के अंत में 7000 सैनिक मारे गए। इसमें 216 जापानी सैनिकों को बंदी बनाया गया, उनको छोड़कर सभी जापानी सैनिकों की मौत हो गई थी। इस लड़ाई में बहुत से जहाजों को नुकसान पहुंचा था, जो डूबकर तल में समा गए।

कैसे हुई ये घटना?

कैसे हुई ये घटना?

मामले में जापान सरकार के सेंटर फॉर इंटीग्रेटेड वॉल्कैनो रिसर्च के निदेशक सेतसुया नाकाडा ने बताया कि ज्वालामुखी में अगस्त से ही विस्फोट हो रहा है, जो समुद्र के अंदर है। इसी वजह से लगातार भूकंप भी आ रहे। वहीं राख और लावा पत्थर की वजह से समुद्र के अंदर टीले बन रहे हैं। जब टीलों के बनने से तलहटी की मिट्टी खिसकी, तो ये जहाज अपने आप ऊपर आ गए। अभी इनकी संख्या 24 बताई जा रही है।

इनका क्या करेगी सरकार?

इनका क्या करेगी सरकार?

वहीं एक बड़ा सवाल ये भी है कि अब इन जहाजों का क्या होगा? जानकारों के मुताबिक अभी कुछ दिनों तक ये भूतिया जहाज इसी तरह से तट पर पड़े रहेंगे। इस द्वीप पर लोग बहुत कम ही जाते हैं, क्योंकि वहां पर अभी भी बहुत सारे बम और सक्रिय ग्रेनेड पड़े हैं। बाद में जब ज्वालामुखी का असर कम होगा, तो सरकार इन जहाजों के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें बेच देगी।

कभी भी फट सकता है ये ज्वालामुखी

कभी भी फट सकता है ये ज्वालामुखी

वहीं मामले में जापान के मौसम विभाग ने बताया कि जीमा द्वीप पर 7 अक्टूबर को बड़ा भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 5.9 थी। इसके पास ही निशिनोशीमा नाम का ज्वालामुखी द्वीप है, जो लगातार फट रहा। वहीं जीमा पर मौजूद माउंट सुरीबाची पहले तो शांत था, लेकिन अब इसने दुनिया के टॉप 10 खतरनाक ज्वालामुखी में अपनी जगह बना ली है। जिस वजह से ये भी कभी भी फट सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+