पड़ी ऐसी ठंड कि बर्फ में जम गई लोमड़ी, आरी से काटकर निकाला शव

ठंड का ऐसा असर इससे पहले नहीं देखा होगा आपने। यूरोप में इतनी ठंड पड़ रही है कि एक लोमड़ी बर्फ में जमकर मर गई। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

नई दिल्ली। इस साल ठंढ अपने पूरे असर दिखा रही है। उत्तर भारत समेत देश के कई इलाकों में कड़ाके के ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है तो मैदानी इलाकों में शीतलहर कर दौर जारी है। अगर भारत का ये हाल हैं तो सोचिए यूरोप का क्या हाल होगा। यूरोप में पड़ रही कड़ाके की ठंड की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर किसी आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

 Germany’s frozen fox extracted from upper reaches of Danube

यहां एक लोमड़ी नदी में गिरने के बाद जम गई। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां कितनी ठंड पड़ रही होगी। रिपोर्ट के मुताबिक लोमड़ी दक्षिण पश्चिम जर्मनी के डेन्यूब नदी को पार कर रही थी कि अचानक वो नदी में गिर गई। नदी का पानी इतना ठंडा था कि वो चंद मिनट के भीतर ही उसमें जम गई और उसकी मौत हो गई। 4 दिनोंके बाद लोमड़ी के शव को बर्फ की सिल्ली के साथ निकाला गया। उसके शव को आरी से काटकर बर्फ से अलग किया गया।

लोमड़ी की तस्‍वीर को फोटोग्राफर जोहानेस स्‍थेले ने कैप्‍चर किया और उसे सोशल मीडिया पर डाल दी। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने में वक्त नहीं लगा। आपको बता दें कि यूरोप में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के चलते 60 लोगों की जानें जा चुकी है। रोमानिया को डेन्‍यूब नदी के जम जाने के कारण शिपिंग का काम बंद कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+