बाप रे! अपने अंडरवियर में अजगर छिपाए बैठा था लड़का, देख सन्न रह गई पुलिस
जर्मनी में एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऐसा शायद ही किसी ने पहले सुना या पढ़ा होगा। यहां एक लड़के की पैंट से अजगर निकाला गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Recommended Video

फ्रैंकफर्ट। एक आम इंसान सांप या अजगर को देखते ही 100 फीट की दूरी बना लेता है। लेकिन कुछ लोग इस श्रेणी में नहीं आते। जर्मनी में इससे जुड़ा एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऐसा शायद ही किसी ने पहले सुना या पढ़ा होगा। यहां एक लड़के की पैंट से अजगर निकाला गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।


शराब पीकर लड़ाई कर रहा था लड़का
यहां एक युवक की पैंट से अजगर को निकाला गया है। ये करने वाली पुलिस भी हैरान है कि लड़के ने अजगर को पैंट में क्यों रखा। पुलिस को इस बात के बारे में तब पता चला जब वो किसी दूसरी शिकायत पर जांच-पड़ताल कर रहे थे। पुलिस को फोन पर शिकायत मिली की दो लोग सड़क पर शराब पीकर लड़ाई कर रहे हैं।

पुलिस को लड़के की पैंट में दिखा उभार
इस घटना को सुलझाने के लिए पुलिस तुरंत वहां पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ा सुलझाया और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 19 साल के लड़के को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस उसकी तलाशी कर रही थी तो उन्हें कुछ ठीक नहीं लगा। उन्हें लड़के की पैंट में कुछ उभार दिख रहा था।

अंडरवियर में छिपा रखा था अजगर
पुलिस ने जब लड़के से पूछा कि उसकी पैंट में ये उभार क्यों है तो लड़के ने पहली बार में ही सब सच-सच बता दिया। उसने कहा कि उसने पैंट में अजगर का बच्चा छिपा रखा है। पुलिस ये सुनकर सन्न रह गई है। उन्होंने उसकी तलाशी ली तो पता चला कि अजगर लड़के ने अपने अंडरवियर में छिपा रखा था। पुलिस ने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और अजगर के मालिक की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications