हद है! कोई गधों की जोड़ी छोड़ गया तो कोई कुत्ता, होटल स्टाफ ने बताया- रूम में क्या-क्या भूल जाते हैं गेस्ट
होटल चेन Travelodge ने अपने होटलों में मेहमानों द्वारा छोड़ी गई अजीबोगरीब चीजों की लिस्ट शेयर की। इसमें एलिजाबेथ की पेंटिंग से लेकर कुत्ते और गधे भी थे।

होटल में चेकआउट कर लोग अपनी कई कीमती चीजें भूल जाते हैं। कई बार ये फोन के चार्जर या फिर कोई ईयरफोन्स भी हो सकते हैं, तो कई दफा लोगों का कुछ और कीमती सामान। लेकिन जिन होटल्स की हम बात कर रहे हैं यहां गेस्ट अपना चार्जर नहीं, बल्कि अजीबोगरीब चीजें भूल जाते हैं। एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें क्वीन एलिजाबेथ की पेंटिंग से लेकर कुत्तों और गधों की जोड़ी भी लोग होटल में ही भूल गए।

580 होटल्स की बनाई लिस्ट
होटल चेन Travelodge ने यूके के अपने 580 होटल्स की एक लिस्ट बनाई है, जहां लोगों ने अपने अजीबोगरीब सामान ही छोड़ दिए। ये सामान कोई चार्जर या कोई आम चीज नहीं, बल्कि कीमती सामान था। जब हाउसकीपिंग के स्टाफ को ये चीजें मिलीं, तो वे भी हैरान रह गए।

लिस्ट में क्वीन एलिजाबेथ की पेंटिंग शामिल
'न्यू यॉर्क पोस्ट' की खबर के मुताबिक, ट्रैवल लॉज की प्रवक्ता शकीला अहमद ने कहा कि मेहमानों के भूलने की इस आदत का असल में एक पॉजिटिव साइड भी था। कई शानदार चीजों को लोग ऐसे ही होटल के कमरे में छोड़ गए। इनमें एक क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की शानदार पेंटिंग भी थी।

जापानी कपल ने छोड़ी कुत्तों की जोड़ी
मेहमानों द्वारा बेहद अजीबोगरीब चीजें छोड़ी गई थीं। इनमें से एक लिवपुल फुटबॉल क्लब वेडिंग केक भी था। इतना ही नहीं, बाथ सेंट्रल होटल में एक जापानी कपल ने अपने दो डॉगी को छोड़ दिया था। कपल चेकआउट के वक्त अलग-अलग वाहनों मे गए, तो पति को लगा कि पत्नी उन्हें ले गई होगी। पत्नी को लगा कि पति ले गया होगा और दोनों छूट गए।

एक कपल ने छोड़े अपने गधे
इसके बाद जब कोई भी कुत्तों को लेकर घर नहीं पहुंचा तो वे दोनों वापस होटल आए और अपने पेट्स को लेकर गए। ये अकेले जानवर नहीं हैं, जो होटल के कमरे में छूट गए। पूले नॉर्थ ट्रैवेलॉज में डेजी और ड्यूक नाम के गधों की एक जोड़ी को उनके मालिक भूल गए। इस जोड़ी को कपल ने वहीं स्थानीय इलाके से खरीदा था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications