भूटान से लेकर ब्राजील तक... इन देशों के नाम हैं बड़े अजीबोगरीब, जानकर आप भी रह जाएंगे दंग
Countries with Unique Names: पूरी दुनिया में कई सारे देश ऐसे हैं, जिनके ऐसे-ऐसे नाम हैं, जो अपने आप में काफी दिलचस्प हैं। आप भी इन देशों के नाम जानकर हैरान रह जाएंगे। इस लिस्ट में कनाडा से लेकर ब्राजील और कई सारे देशों के नाम आते हैं।
कनाडा: The Great White North
सबसे पहले कनाडा की बात करें तो इसका नाम द ग्रेट व्हाइट नॉर्थ है। कनाडा साल के 12 महीनों ठंडा रहता है और अकसर यहां बर्फ पड़ती है। बर्फ पड़ने पर मानो सफेद चादर से पूरा देश ढक जाता है।

आइसलैंड: Land of Fire and Ice
आइसलैंड की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए कम ही है। ये देश अपने खूबसूरत ग्लेशियर्स के लिए मशहूर है। साथ ही यहां पर ज्वालामुखी भी समय-समय पर फटते रहते हैं, जिसके चलते इसे आग और बर्फ की जमीन भी का जाता है। यूरोप में ब्रिटेन के बाद ये दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।
ब्राजील: Land of the Palms
अपने हरे-भरे उष्णकटिबंधीय वर्षावनों और प्रचुर मात्रा में ताड़ के पेड़ों के चलते, ब्राजील को 'ताड़ के पेड़ों की भूमि' कहा जाता है।
भूटान: Land of the Thunder Dragon
हिमालय की घाटियों के जरिये आने वाली भयंकर आंधी के चलते भूटान को लैंड ऑफ थंडर ड्रैगन कहा जाता है। ये हिमालयी क्षेत्र में भारत और चीन के बीच स्थित एक खूबसूरत देश है। यहां की पहाड़ियां, संस्कृति ही इसे अपने पड़ोसी देशों से अलग बनाती है।
कई सारे देश ऐसे हैं, जिनके उनकी भौगोलिक स्थितियां अलग बनाती हैं। ये देश इसी कड़ी में शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications