ऑस्ट्रेलिया में मिला इतने किलों का मेंढ़क, वजन जानकर आप भी चौंक जाएंगे
ऑस्ट्रेलिया में एक 2.7 किलोग्राम का मेंढक पाया गया है। यह मेंढ़क पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाता है। यही वजह है कि इसे मार भी दिया गया।

एक मेंढक का वजन कितना हो सकता है। 200, 500 ग्राम या फिर एक किलोग्राम। मुझे लगता है कि इससे ज्यादा वजन का मेंढक आप भी नहीं देखें होंगे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक मेंढक ऐसा मिला है, जिसकी वजनाई जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में जो मेंढक पाया गया है कि उसका वजन 2.7 किलोग्राम है। मेंढक की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
जानकारी के मुताबिक यह मेंढक ऑस्ट्रेलिया के कॉनवे नैशनल पार्क में रेंजर्स को मिला। इसका नाम केन टोड (मेंढक) है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एनवायरमेंट ऐंड साइंस डिपार्टमेंट ने कहा, "केन टोड पर्यावरण को नुकसान पहुंचाते हैं। यही वजहै कि इसलिए उसे मार दिया गया। वहीं,एक रेंजर ने कहा, "इस आकार का केन टोड वह सब खा सकता है जो उसके मुंह में फिट हो जाए। उसका वज़न 2.7 किलोग्राम था।"
Recommended Video

इधर, इस मेंढक को पकड़ने वाली रेंजर कायली ग्रे ने बताया कि पहले उन्हें यकीन नहीं हुआ था कि वह इतना लंबा होगा। यही वजह थी कि उन्होंने इसका नाम'टोडजिला' (Toadzilla) रख दिया। जिसके बाद उसे कंटेनर में रखकर जंगल से बाहर ले गए। लेकिन किसी ने इस मेंढक की उम्र का सही अंदाजा नहीं लगा पाया था। कायली ग्रे के मुताबिक यह मेंढ़क जंगल में 15 साल तक जी सकता है। साथ ही इस आकार का केन टोड (मेंढक) कुछ भी खा सकता है। इनमें इंसेक्ट्स (कीड़े-मकोड़े), रेप्टाइल्स और छोटे मैमल्स होते हैं।
कायली ग्रे ने बताया कि इस मेंढक के चलते पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। क्योंकि इस आकार के मेंढक पेड़ों की जड़ों को काट देते हैं। साथ ही कई तरह के कीट-पतंगों को भी खा जाते हैं, जिसकी वजह से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ जाता है। शायद यही वजह है कि इन मेंढ़कों मार दिया जाता है। इसलिए इस मेंढक भी मार दिया गया।
ये भी पढ़ें- सूरजपुर : इंद्र देव को मनाने में लगे ग्रामीण, मेंढक- मेंढकी की रचाई शादी, बारातियों के लिए किया खास इंतजाम












Click it and Unblock the Notifications