फेमस मॉडल ने किया घर में कुत्ते का भूत होने का दावा, कहा- सुनाई देती है उसकी आवाज और...
नई दिल्ली, 1 सितंबर: क्या वास्तव मे भूत होते हैं या फिर ये इंसानी दिमाग का वहम है? ये सवाल सदियों से है, लेकिन इसका कोई ठोस जवाब नहीं मिल पाया। भारत में तो आपने भूतों की बहुत सी कहानियां सुनी होंगी, लेकिन विदेशों में भी बहुत से लोग भूतों के होने और उसको देखने का दावा करते हैं। अब एक पूर्व प्लेबॉय मॉडल ने भी इसी तरह का दावा कर हड़कंप मचा दिया है।

पॉडकास्ट में किया खुलासा
2013 में प्लेबॉय सेक्टर को छोड़ने वाली मॉडल ब्रिजेट मार्क्वार्ड (Bridget Marquardt) का दावा है कि वो अपने घर के आसपास कुत्ते के भूत को महसूस करती हैं। कई बार तो उन्होंने उसे दौड़ते हुए सुना। अब उन्होंने इस पूरे वाक्ये को पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर जॉन ई.एल. टेनी के पॉडकास्ट में बताया है। मॉडल ने ये भी स्वीकार किया कि उन्होंने अपने कुत्ते विनी की आत्मा से संपर्क करने के लिए कई तरीके अपनाए थे, जिसका हाल ही में निधन हो गया था।

नाखून की आवाज
मॉडल के मुताबिक उन्होंने अपने कुत्ते को बहुत ही अच्छे से रखा था, लेकिन उसके नाखून कभी-कभी कालीन में फंस जाते थे। जिसके बाद क्लिक-क्लिक जैसी आवाज आती थी। मौजूदा वक्त में भी वो आवाज कभी-कभी सुनाई देती है, जबकि उनके कुत्ते की मौत को काफी वक्त हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि पहले तो मुझे लगा वहां पर बिल्ली है, लेकिन बाद में एहसास हुआ कि वो बिल्ली के पैर की आवाज नहीं थी, क्योंकि वो बिन्नी की आवाज से मिलती थी।
Recommended Video

क्या जानवरों के होते हैं भूत?
इंसानों के भूत की बात तो सदियों से होती आई है, लेकिन क्या जानवरों के भी भूत होते हैं? इस पर ब्रिजेट मार्क्वार्ड ने कहा कि जिस तरह से इंसान पृथ्वी का एक जीव है, उसी तरह से कुत्ते भी एक जीव हैं। जब इंसानों के भूत हो सकते हैं, तो जानवरों के क्यों नहीं। उनमें भी तो आत्माएं होती हैं, जो मौत के बाद शरीर छोड़ देती हैं।

लोग मानने को तैयार नहीं
बिन्नी के भूत पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने पालतू जानवरों से बहुत प्यार करते हैं। बदले में वो भी हमें प्यार देते हैं। मौत के बाद उनका शरीर हमें छोड़कर जाता है, लेकिन उनका प्यार सदा के लिए बना रहता है। हालांकि बहुत से लोगों का मानना है कि ये सब मॉडल का वहम है, क्योंकि वो अपने कुत्ते से बहुत प्यार करती थीं। अब जो वो उनके साथ नहीं रहा, तो उनके दिमाग में पुराने ख्याल आते होंगे। जिस वजह से इस भूत वाली स्टोरी का जन्म हुआ।

एक दूसरी महिला ने भी किया दावा
कुछ दिनों पहले कैथलीन रॉबर्ट्स नाम की महिला ने भी इसी तरह का दावा किया था। कैथलीन के मुताबिक उसकी शादी माइकल जैक्सन के भूत से हुई है। उनकी आत्मा भी उन्हीं के शरीर में रहती है। उन्होंने आगे बताया कि माइकल का भूत सिर्फ उनके शरीर का इस्तेमाल खाने, डांस और गाना गाने के लिए करता है। जब भी वो शारीरिक संबंध बनाना चाहती हैं, उन्हें सजा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications