राधे-राधे! गमछा ओढ़कर विदेशी पंडित ने बोले मंत्र, हिंदू रीति रिवाजों से हुई शादी का वीडियो VIRAL

Pandit ji recited vedic mantras: कौन नहीं चाहता कि उसकी शादी यादगार हो। हर कोई अपनी शादी को खास बनाने के लिए अलग-अलग तरीके से कोशिश करते हैं। ऐसे में कई बार लोगों का ये प्लान सफल हो जाता है तो कई बार फेल। लेकिन इन दिनों एक विदेशी शादी सुर्खियों में बनी हुई है, जिसमें अंग्रेज पंडित मंत्र पढ़कर शादी संपन्न करवा रहा है। अब इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हिंदू रीति रिवाजों से करवाई गई इस शादी की कई लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि विदेशों में भी सनातन धर्म गूंज रहा है। भारतीय संस्कृति को लोग बढ़ चढ़कर फॉलो कर रहे हैं। वहीं कई लोग इस तथ्य से सहमत नहीं दिखे। ऐसे लोगों का मानना था कि इस तरह से धर्म का मजाक उड़ता है। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो खूब छाया हुआ है।

Foreign marriage

रति मंजरी और बीइंग योगी नाम के यूजर्स ने शादी रचाई है। विदेशी दूल्हे ने शेरवानी पहनी हुई है और उसकी दुल्हनिया भी हिंदू रीति रिवाजों के हिसाब से सजी धजी हुई है। सामने खड़े फॉरेनर पंडित जी ने पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के साथ शादी कराई। पंडित ने संस्कृत में श्लोक पढ़े और फिर शादी संपन्न कराई। विदेशी पंडित को फर्राटेदार मंत्र पढ़ता देख सोशल मीडिया पर लोग भी हैरानी जता रहे हैं। गले में रुद्राक्ष की माला पहने संस्कृत में मंत्र पढ़ते पंडित जी नजर आ रहे हैं।

यहां देखेंं वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+