Bike Stunt Viral Video: बीच सड़क हीरो बनना पड़ा भारी, लड़कियों को इंप्रेस करने के चक्कर में हुई बुरी बेइज्जती

सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक से जा रहे लड़के को लड़कियों को इंप्रेस करना भारी पड़ गया।

सड़क पर कई दुर्घटनाएं लोगों के गलत तरीके से गाड़ियां चलाने की वजह से ही होती हैं। कई दफा कई लड़के भी हीरो बनने के चक्कर में स्टंट करते हुए नजर आते हैं। लड़कियों को इंप्रेस करना कभी-कभार इन्हें भारी भी पड़ जाता है। ठीक ऐसा ही एक लड़के के साथ भी हुआ, जब लड़के ने स्टंट तो लड़की को इंप्रेस करने के चक्कर में दिखाना चाहा लेकिन उसका स्टाइल दिखाना लड़के पर ही भारी पड़ गया और उसकी बेइज्जती हो गई।

लड़कियों को करना चाहा इंप्रेस

लड़कियों को करना चाहा इंप्रेस

ट्रेंड टॉक्स नाम के चैनल ने अपने यूट्यूब पर ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें बाइक से जा रहे लड़के जैसे ही गर्ल्स कॉलेज के पास लड़कियों को देखते हैं तो उन्हें इंप्रेस करने के चक्कर में लग जाते हैं।

वायरल हुआ वीडियो

लड़का बाइक के ऊपर चढ़कर जैसे ही स्टंट करने लगता है, तो बाइक डिस्बैलेंस हो जाती है और वो धड़ाम से नीचे आ गिरता है। ये देखकर लड़कियां भी इंप्रेस होने की बजाय मुंह पर हाथ रखकर हंसने लगती हैं।

भारी पड़ी हीरोपंती

भारी पड़ी हीरोपंती

लड़के पर उसकी हीरोपंती काफी भारी पड़ गई और सबके सामने उसकी बेइज्जती हो गई। बताते चलें कि ये मामला तमिलनाडु के कराईकुडी के पास का है, जहां इन लड़कों को अपनी बेवकूफी का खामियाजा भुगतना पड़ा है।

स्टंट दिखाना पड़ा महंगा

स्टंट दिखाना पड़ा महंगा

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का बाइक चला रहा है। वहीं दूसरा उसके पीछे बैठा हुआ है। पीछे बैठे शख्स ने जैसे ही लड़कियों को देखा, वो हीरो बनने की कोशिश में स्टंट दिखाने लगा।

जा सकती थी जान

जा सकती थी जान

फिर अचानक देखते ही देखते उसका बैलेंस बिगड़ गया और वो कमर के बल जमीन पर आ गिरा। लड़के की इस बेवकूफी के चलते कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी।

लोग दे रहे रिएक्शन

लोग दे रहे रिएक्शन

अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने बाइकर्स के अलावा वीडियो बना रहे शख्स के खिलाफ भी एक्शन लिया है। वहीं लोग भी इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+