खाने का शौकीन IPS अधिकारी मोटापे से था परेशान, इस ट्रिक से घटाया 43 किलो वजन
नई दिल्ली, मई 30: देश-दुनिया में लाखों-करोड़ों लोग मोटापे से परेशान है, लोगों को अक्सर कहते सुना जा सकता है कि, मैं अपना वजन कम करना चाहता हूं, लेकिन कर नहीं पा रही है। वजन कम करने के लिए वे तमाम तरह के हथकंडे अपनाते हैं। साथ ही कई लोग जिम जाकर घंटों पसीना भी बहाते हैं। लेकिन कहते है ना कि, अगर चाह हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। ऐसा ही कुछ मध्यप्रदेश के छतरपुर रेंज के डीआईजी विवेक राज सिंह ने कर दिखाया। विवेक राज ने कुछ महीनों की मेहनत से 43 किलों तक वजन कम किया है। इसे साथ ही उन्होंने अपनी प्रेरणादायक स्टोरी शेयर की है।

नेशनल पुलिस अकादमी में जाते समय वजन था 134 किलो
आईपीएस अधिकारी विवेक राज ने जब नेशनल पुलिस अकादमी ज्वाइन की तब उनका वजन 134 किलो था। उन्होंने आखिरी बार अपना वजन कक्षा 8 में मापा था, तब वे 88 किलो के थे। पुलिस अकादमी में 46 सप्ताह की ट्रेनिंग के बाद वे अपना वजन कम करने में सफल रहे। लेकिन फिर भी उनका वजन 104 किलो था। विवेक राज बताते हैं कि पुलिस अकादमी में वजन कम करना उनके लिए एक उपलब्धि के समान था।

अधिक खाने को बताया मोटापे की वजह
विवके राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की है। जिसमें एक फोटो में वे काफी मोटे नजर आ रहे हैं। विवेक ने लिखा कि, उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में महसूस किया कि पेट भर जाने के बाद भी अधिक खाने से अत्यधिक वजन बढ़ रहा है। पुलिस अधिकारी ने साझा किया कि वह वजन बढ़ने के कारण उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे और उन्हें दवा लेने की जरूरत भी पड़ने लगी।

'मैं खाने का शौकीन हूं और मैं बहुत खाता हूं'
प्रशिक्षण के दौरान काफी वजन घटाने के बाद,विवेक राज सिंह ने अपनी सेवा के शुरुआती वर्षों के दौरान फिर से वजन बढ़ा लिया। उन्होंने लिखा कि, मैं 138 किलोग्राम तक पहुंच गया। मूल रूप से, मैं खाने का शौकीन हूं और मैं बहुत खाता हूं।खाना फेंकना नहीं चाहिए.. हमेशा मेरा आदर्श नियम रहा है, बिना दिमाग के खाना और जब मैं पेट भरा हुआ हो तब भी खाना वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है।

इस एक्सरसाइज से कम किया 43 किलो वजन
IPS विवेक राज सिंह ने कहा कि वजन कम करने के लिए उन्होंने न तो किसी प्रकार की डाइटिंग की और ना ही कठिन बनाया। केवल 6 से 7 घंटे पैदल चलकर अपने आप को फिट कर लिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि यह समय ड्यूटी में से निकाला हो, सुबह से लेकर शाम तक 6 घंटे का समय आसानी से मिल जाता है। वॉकिंग करने से वजन घटना शुरू हो गया। चलना जीवन का हिस्सा बन गया और मैंने अपना वजन कम करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे वजन कम करने से मैंने वजन घटाने के साथ शक्ति प्रशिक्षण और माइंडफुल ईटिंग शुरू कर दी। मैंने अब तक 43 किलो वजन कम किया है और मैं सिर्फ बेहतर बॉडी शेप के साथ मेंटेन करना चाहता हूं।












Click it and Unblock the Notifications