यह क्या! विमान के 100 मीटर पास से गुजरा 'फ्लाइंग मैन'

आपने पैराग्लाइडिंग करते हुए तो कई लोगों को देखा होगा। लेकिन लापरवाही की हद उस वक्त हो गई जब मैन्चेस्टर एयरपोर्ट के नजदीक एक व्यक्ति उड़ता नजर आया। हालांकि इस फ्लाइंग मैन को अभी पकड़ा नहीं जा पाया है। लेकिन एयरपोर्ट अधिकारी इस लापरवाही से काफी नाराज हैं।

plane

घटना कुछ इस तरह की थी कि मैन्चेस्टर एयरपोर्ट पर एयरबस 320 उतरने ही वाला था कि उसके पास एक फ्लाइंग मैन उड़ता हुआ गुजरा। उस फ्लाइंग मैन और विमान की दूरी केवल 100 मीटर तक की रही होगी। इस अचानक की मौजूदगी से विमान का चालक आश्चर्यचकित होने के साथ ही काफी घबरा गया। रडार पर भी इस फ्लाइंग का कोई नमोनिशान नहीं था। विमान उस वक्त 3,500 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और उसमें पैसेंजरर्स से भरा था।

वहीं, घटना के बाद जब एयरपोर्ट अधिकारियों ने इससे जुड़ी जानकारी की खोजबीन की तो उनके हाथ कुछ भी न आया। उन्हें कोई भी पैराग्लाइडर या पैराशूर्टर का नामोनिशान तक हासिल नहीं हो पाया। अधिकरियों के अनुसार, सुपरमैन की तरह उड़ता वह व्यक्ति एक रहस्य बनता जा रहा है। लेकिन उस व्यक्ति को खोज कर जरूर निकाला जाएगा।

बहरहाल, फ्लाइंग मैन जो भी व्यक्ति हो, लेकिन यह काफी खतरनाक और लापरवाहपूर्ण हरकत थी। जिस वजह से उसकी जान के साथ साथ यह एयरबस में बैठे पैसेंजरर्स के जान पर भी बन आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+