बड़ी लापरवाही: बड़े छेद के साथ विमान ने भरी उड़ान, 14 घंटे उड़ने के बाद यात्रियों को पता चली सच्चाई तो....

बड़ी लापरवाही: बड़े छेद के साथ विमान ने भरी उड़ान, 14 घंटे उड़ने के बाद यात्रियों को पता चली सच्चाई तो....

नई दिल्ली। प्लेन ने इंसान के सफर को बहुत आसान बना दिया है। कई किलोमीटर की दूरी हम चंद घंटों में तय कर लेते हैं। कम समय में हम लंबी दूरी तय कर लेते हैं, लेकिन ये सफर जितना आसान हैं उतना ही खतरनाक भी। एक छोटी सी गलती और आसमान में उड़ विमान में आग का गोला बना सकती है। इसी वजह से उड़ान से पहले प्लेन की गहन चेकिंग और चांज की जाती है। छोटी से छोटी तकनीक और मशीनों की जांच होती है, लेकिन दुबई से ब्रिस्बेन जा रहे एक विमान में बड़ी लापरवाही सामने आई।

एयरलाइंस की बड़ी लापरवाही

एयरलाइंस की बड़ी लापरवाही

दुबई से ब्रिस्बेन जा रहे अमीरात की फ्लाइट बड़े हादसा का शिकार होने से बच गई। विमान में तकनीकी खामी आने के बावजूद इस प्लेन ने 14 घंटे की उड़ान पूरी की। विमान जब हवा में थी तो सफर के दौरान यात्रियों ने तेज आवाज सुनी, लेकिन पायलट और क्रू मेंबर्स ने ये कहकर यात्रियों को भरोसा दिलाया कि सब ठीक है।

14 घंटे के सफर के बाद यात्रियों ने देखा छेद

14 घंटे के सफर के बाद यात्रियों ने देखा छेद


सफर खत्म तक जब लोग विमान से उतरने लगे तो सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। अमीरात की इस फ्लाइट की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने यात्रियों को हिला कर रख दिया। लैंडिंग के बाद जब सब दंग रह गए। प्लेन के पिछले हिस्से में एक बड़ा सा छेद था। इस छेद को देखने के बाद यात्रियों के होश उड़ गए। हैरानी की बात है कि विमान ने इस छेद के साथ 14 घंटे का लंबा सफर भी तय किया और अपनी उड़ना पूरी की।

सफर के दौरान सुनी थी तेज आवाज

सफर के दौरान सुनी थी तेज आवाज


यात्रियों ने बताया कि सफर शुरू करने से 45 मिनट बाद ही उन्होंने ते आवाज सुनी थी। इस आवाज के बाद यात्री हड़बड़ा गए तो क्रू मेबर्स ने उन्हें शांत किया और कहा कि धबराने की कोई बात नहीं है। हालांकि उस आवाज के बाद से फ़ूड सर्विंग रोक दी गई। विमान में हुए उस आवाज की वजह उन्हें तब पता चली जब फ्लाइट लैंड कर चुकी थी।

चमत्कार से कम नहीं है कि टल गया हादसा

चमत्कार से कम नहीं है कि टल गया हादसा

विमान में छेद के बावजूद सभी यात्रियों की सुरक्षित होना किसी चमत्कार से कम नहीं है। प्लेन में इतना बड़ा छेद बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। होल के बावजूद विमान आसमान में उड़ान भरता रहा, बल्कि इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी चाहिए थी। जानकार कहते हैं कि इस होल के बाद भी फ्लाइट लगातार जारी रखना उनकी जान के साथ खेलने जैसा था।

विमान में छेद हो तो क्या हो सकता है

विमान में छेद हो तो क्या हो सकता है

विमान में छेद होने पर दवाब के कारण स्थिति बिगड़ सकती है। हवा का दवाब बिगड़ने से यात्रियों की स्थिति बिगड़ सकती है। सांस में तकलीप के कारण धमनिकों पर असर पड़ता है। यात्रियों की मौत भी हो सकती है।
अचानक हवा का दवाब बिगड़ने से विमान में धमाका हो सकता है। साल 1988 में इसाी तरह का एक विमान हादसे का शिकार हो गया था। एयरलाइन 243 में विमान में छेद के कारण विस्फोट हुआ और विमान की छत का बड़ा हिस्सा फट गया। इस छेद के कारण विमान के भीतर का दवाब बिगड़ गया और विमान के भीतर की चीजें बाहर गिरने लगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+