'लोग वेटर समझ लेते हैं...' एयरहॉस्टेस ने बयां किया दर्द, कहीं आप तो नहीं करते फ्लाइट में ऐसी हरकत

आसान और ग्लैमरस दिखने वाली एयर हॉस्टेस की नौकरी इतनी भी आसान नहीं होती। खुद फ्लाइट अटेंडेंट बताते हैं कि लोग उन्हें वेटर समझ लेते हैं। वहीं शिफ्ट की बात करें, तो समय पर भी उनका कोई कंट्रोल नहीं होता।

Air Hostess

हजारों मील की ऊंचाई पर चलते विमान में जब भी कोई बैठता है, तो क्रू मेंबर्स को देखकर मन में यही ख्याल आता है कि इनकी जॉब कितनी अच्छी होगी। वेल ड्रेस्ड होकर सभी यात्रियों को ग्रीड करना और पूरे वक्त सिर्फ हवा में ही फ्लाइट के साथ उड़ान भरते रहना। कई लोगों को उनके जैसी जॉब पाने का सपना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमेशा अच्छे दिखने वाले इन क्रू मेंबर्स की जॉब इतनी भी आसान नहीं होती। अकसर फ्लाइट में यात्रियों संग यात्रा करते हुए इन अटेंडेंट्स को कई दफा परेशानी का सामना करना पड़ता है। चलिये आपको बताते हैं कि इन अटेंडेंट्स की ये परेशानियां आखिर हैं क्या...

आसां नहीं है एयर हॉस्टेस की नौकरी

आसां नहीं है एयर हॉस्टेस की नौकरी

भले ही फ्लाइट अटेंडेंट्स की नौकरी ग्लैमर से जुड़ी हो। भले ही वे पूरे वक्त फ्लाइट में ही रहते हैं, लेकिन आखिरकार वे भी आम लोगों की ही तरह हैं। बात चाहे टेक्नोलॉजी की हो, या फिर किसी भी कंपनी की हो, अपनी जॉब में हर शख्स कहीं ना कहीं स्ट्रगल करता है। लेकिन बात अगर केबिन क्रू की करें, तो एक बात है जो उन्हें बेहद परेशान करती है। और इसे जानने के बाद शायद आपको भी शर्मिंदगी महसूस हो।

'वेटर समझ लेते हैं लोग'

'वेटर समझ लेते हैं लोग'

अकसर फ्लाइट में यात्रा करते वक्त हमें किसी भी चीज की जरूरत होने पर हम सीट के ऊपर बना कॉल बटन दबाते हैं, जिससे अटेंडेंट हमारे पास आता है। दरअसल, कई लोग इन अटेंडेंट को वेटर समझ लेते हैं। एक फ्लाइट अटेंडेंट ने कहा कि बहुत से लोग हमें वेटर समझ लेते हैं, लेकिन हमारी नौकरी बहुत मुश्किल है। हमें ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। ट्रेनिंग में पास नहीं हुए तो समझो छुट्टी।

यात्रियों के कपड़ों पर रहता है ध्यान

यात्रियों के कपड़ों पर रहता है ध्यान

'डेली स्टार' की खबर के मुताबिक, अटेंडेंट ने कहा कि फ्लाइट अटेंडेंट को ट्रेनिंग में सिर्फ टेक्निकल डिटेल ही नहीं सिखाई जाती, बल्कि ये ट्रेनिंग सेफ्टी से भी जुड़ी होती है। वहीं यात्रियों के कपड़ों को लेकर एयर हॉस्टेस ने कई बातें कहीं। यात्रियों के कपड़ों पर वे काफी ध्यान देते हैं। शॉर्ट्स में यात्रा करना भले ही कंफर्टेबल हो, लेकिन अगर ट्रीटमेंट अच्छा चाहिए तो फ्लाइट में कपड़े भी अच्छे पहनने चाहिए। कई लोग इस तरह से आ जाते हैं, मानो फर्श से कपड़े उठाए हों और पहन लिए हों।

एक बात बिल्कुल पसंद नहीं होती

एक बात बिल्कुल पसंद नहीं होती

कई बार एयरहॉस्टेस को बुलाने वाली बात पर वे कहते हैं कि अगर कोई यात्री बार बार बेल बजाता है तो उन्हें ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं है। हालांकि, उन्हें ट्रेनिंग में ये बात सिखाई जाती है, तो आप उन्हें बुला सकते हैं। एक एयरहॉस्टेस ने कहा कि कुछ लोग हवाई जहाज को अपना एक निजी वाहन समझ बैठते हैं और हर एक छोटी-बड़ी चीज के लिए आवाज लगाते रहते हैं।

समय पर नहीं होता कोई कंट्रोल

समय पर नहीं होता कोई कंट्रोल

वहीं बता दें कि एयर हॉस्टेस का भी कोई शेड्यूल फिक्स नहीं होता। ज्यादातर समय इन्हें घर से बाहर ही रहना पड़ता है। नौकरी के बारे में सबसे कठिन बात पूछे जाने पर एक एयर हॉस्टेस ने कहा कि हमारा अपने शेड्यूल और जिंदगी पर कोई कंट्रोल नहीं होता। अकसर हमें ऐसे लोगों के साथ भी काम करना पड़ता है, जिन्हें हम पसंद भी नहीं करते।

Recommended Video

      Indigo Viral Video: जानिए क्यों उड़ते विमान में यात्री पर भड़की Air Hostess | वनइंडिया हिंदी | *News

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+