जाल में फंसी 1000 किलो की दुर्लभ मछली, जिंदा देख मछुआरों ने लिया ऐसा फैसला, अब हो रही है तारीफ
नई दिल्ली। केरल में मछुआरों का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मछुआरों ने लुप्तप्राय हो चुकी एक विशेष प्रजाति की शार्क को पकड़ने के बाद उसे वापस समुद्र में छोड़ दिया। दरअसल यह मछली विलुप्त होने के कगार पर है। जिसके बारे में मछुआरों को पता था। इसलिए उन्होंने उस मछली को छोड़ने का फैसला किया। मछुआरों द्वारा किए गए इस प्रयास की इटरनेट पर काफी तारीफ की जा रही है।

मछली के जिंदा देख लिया ये फैसला
घटना शुक्रवार को तिरुवनंतपुरम के शंगुमुगम बीच के पास हुई। तूफान आने की आशंका के बीच मौसम विभाग की सलाह पर मछुआरों ने समुद्र में ना जाकर तट रेखा पर ही मछली पकड़ने का फैसला किया। इसी दौरान यह लुप्तप्राय व्हेल शार्क उनके जाल में फंस गई। 4 मीटर लंबी और 1000 किलो वजनी व्हेल को जब मछुआरो ने बाहर निकला तो वह जिंदा थी। जिन मछुआरों के जाल में ये शार्क फंसी वह समूह पर्यावरण संरक्षण जैसे अहम मुद्दों की समझ रखते है। जिसके बाद मछुआरों ने व्हेल को वापस छोड़ने का फैसला किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
इस पूरी घटना को संगुमुगम के रहने वाले अजित नाम के एक युवक फोटो खींचकर फेसबुक पर डाल दीं। अजित ने कहा कि मछली को उसके चाचा की टीम द्वारा फैलाए गए जाल में पकड़ा गया था। मौसम की चेतावनी के कारण हम अपने जाल के साथ तट से केवल मछली पकड़ रहे थे। जब हम नेट को वापस खींच रहे थे, तो यह वास्तव में भारी था और हमें लगा कि ढेर सारी मछली फंसी है, लेकिन जैसा ही हमने जाल को किनारे पर रखा था, हमने देखा उसमें एक विशाल शार्क मछली फंसी हुई थी।

मछुआरों को मिलेगा इनाम
व्हेल शार्क पर सफेद धब्बे नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय संघ की लुप्त होने वाली प्रजातियों की सूची में इस व्हेल का नाम भी शामिल है। कई मछुआरों ने रस्सियों की मदद से व्हेल को फिर से समुद्र में छोड़ दिया। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मछुआरों की जमकर तारीफ की जा रही है। वन विभाग ने मछुआरे को उनके इस काम और दयालुता दिखाने के लिए नकद पुरस्कार देने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications