16 साल से अकेली मादा मगरमच्छ हुई गर्भवती, बिना नर से संबंध बनाए कैसे दिए अंडे?
Crocodile gave birth: क्या कोई मादा किसी नर से बिना संबंध बनाए गर्भवती हो सकती है? ऐसा ही कुछ चिड़ियाघर में एक अकेली मादा मगरमच्छ के साथ भी हुआ, जिसने बिना किसी नर से संबंध बनाए अंडे दिए।

Virgin Crocodile: दुनिया बड़े अजब-गजब रहस्यों से भरी पड़ी है। कई बार इस बात के सबूत भी मिल जाते हैं, जो काफी हैरान करते हैं। ऐसा ही कुछ साल 2018 में भी हुआ, जब वैज्ञानिकों ने खुलासा किया कि एक मगरमच्छ बिना नर से संबंध बनाए गर्भवती हो गई।
वैज्ञानिकों के उड़े होश
हैरान कर देने वाले इस मामले में 16 साल के बंद एक अमेरिकी मगरमच्छ ने अंडे दिए। ये बात साल 2018 की है, जब एक चिड़ियाघर में अमेरिकी वैज्ञानिकों ने ये नजारा देखा, तो उनके भी होश उड़ गए।
बिना संबंध बनाए कैसे हुई गर्भवती?
वैज्ञानिकों ने पता लगाया कि आखिर कैसे बिना किसी नर से संबंध बनाए मादा मगरमच्छ ने अंडे दे दिए। इसके बाद उन्होंने इस प्रक्रिया की जेनेटिक स्टडी की। इस स्टडी में पता चला कि मगरमच्छों में वर्जिन बर्थ की काबिलियत होती है। इस प्रक्रिया को पार्थेनोजेनेसिस कहा जाता है।
क्या है पार्थेनोजेनेसिस?
पार्थेनोजेनेसिस एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसमें मादा को अंडे देने के लिए नर की जरूरत नहीं होती। वैज्ञानिकों ने फिर इस प्रक्रिया के बारे में और जानकारी इकट्ठा करनी चाही। वैज्ञानिक इस प्रक्रिया के इतिहास के बारे में भी जानना चाहते थे कि आखिर ये कितने साल पुरानी है। इस प्रक्रिया में ऐसा भी होता है कि कई बार मादा रेप्टाइल यानी सरीसृप कई सालों तक नरों के वीर्य को शरीर में स्टोर करके रखती हैं और फिर उनसे गर्भधारण कर लेती है। या फिर कई बार मादा मगरमच्छ अपनी ही दो कोशिकाओं को मिलाकर एक भ्रूण विकसित करती हैं।
डायनासोर भी करते थे ऐसा
वैज्ञानिकों ने स्टडी में जाना कि हो सकता है कि इस तरह की प्रक्रिया पहले डायनासोर अपनाते रहे हों। लेकिन अब मगरमच्छों में भी वर्जिन बर्थ की प्रक्रिया देखी जाने लगी है। मगरमच्छ और पक्षी दरअसल आर्चोसॉरस के परिवार से आते हैं, जिनमें उड़ने वाले डायनासोर भी शामिल थे। जो उड़ सकते थे, वे पक्षी बन गए और जो नहीं उड़ पाए वो मगरमच्छ।
कैसे गर्भधारण करते हैं जीव?
पार्थेनोजेनेसिस की प्रक्रिया पौधे और बिना रीढ़ की हड्डी वाले जीव अपनाते हैं। लेकिन रीढ़ की हड्डी वाले भी कुछ जीवों में ये काबीलियत पाई गई है। इन प्रजातियों में छिपकलियां, सांप, शार्क और रे आदि शामिल हैं। लेकिन ये सिर्फ तभी होता है जब मादा नर से दूर हो। जैसे कि इन्हें चिड़ियाघर में रखा जाए या फिर कहीं अकेला छोड़ दिया जाए।
Recommended Video



Click it and Unblock the Notifications
