Video: मंदिर के बाहर खड़ी रॉयल एनफील्ड से निकला आग का दरिया
नई दिल्ली, 4 अप्रैल। रॉयल एनफील्ड बाइक (Royal Enfield) की पहचान एक दमदार बाइक रूप में है। इसका मैकेनिज्म इतना फिट है कि दशकों पुरानी इस बाइक के आज भी लोग दीवाने हैं। लेकिन इतने भरोसे से ली गई बाइक अगर जान की आफत बन जाए तो क्या कहेंगे। दरअसल, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में कुछ ऐसा ही हुआ जब एक नई रॉयल एनफील्ड से अचानक आग का दरिया (Fire in Bike) निकलने लगा।

घटना उस वक्त हुई जब बाइक मंदिर के बाहर खड़ी थी। रॉयल एनफील्ड जिसे बुलेट भी कहा जाता है। जब आंध्रप्रदेश (Andhra Pradesh) के अनंतपुर जिले (Anantapur district) में एक गुंतकल जोन (Guntakal) में अचानक आग का गोला बन गई।
यह घटना का जिक्र करते हुए बाइक के मालिक रविचंद्र ने कहा कि वह मैसूर से नॉन-स्टॉप बुलेट चलाकर गुंटाकल पहुंचे थे। उन्होंने लगभग 387 सफर बुलेट से बिना रुके तय किया था।
रविचंद्र रॉयल एनफील्ड खरीदने के बाद सीधे वो मैसूर से गुंतकल मंडल के नेट्टिकंती अंजनेय स्वामी मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के बाहर बाइक खड़ी ही की थी कि रॉयल एनफील्ड में अचानक जोरदार धमाका हुआ और मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। जिसके बाद यह वीडियो अचानक सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शेयर किया। बुलेट की टंकी फटने से इतनी तेज धमका हुआ कि आसपाल के लोग सहम गए। हालांकि इसमें किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।












Click it and Unblock the Notifications