चेकिंग के नाम पर NEET की परीक्षा में छात्राओं के उतरवाए इनरवियर

नीट प्रवेश परीक्षा के दौरान छात्राओं के उतरवाए गए अंतवस्त्र। चेकिंग के नाम पर किया गया परेशान।

कण्णूर। रविवार को देशभर में नीट प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। लाखों छात्र-छात्राएं देशभर में इस परीक्षा में शामिल हुए, लेकिन केरल के कण्णूर से इस परीक्षा के संचालन के दौरान छात्राओं के साथ गलत व्यवहार किए जाने की खबरें आ रही है। यहां नीट की प्रवेश परीक्षा में बैठने से पहले छात्राओं के अंतवस्त्र खुलवाए गए।

 Female NEET candidate in Kannur asked to remove innerwear

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली 'राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा' के कण्णूर स्थित सेंटर पर चेकिंग के दौरान छात्राओं से उनके इंटरवियर उतारने को कहा गया। परीक्षा कंट्रोलर द्वारा छात्राओं को उनके इंटरवियर को उतारने का आदेश दिया गया। यहां परीक्षा देने आई एक छात्रा की मां ने बताया कि परीक्षा सेंटर पर प्रवेश के बाद उनकी बेटी उन्हें अपना इनरवियर देने आई और कहा कि चेकिंग के दौरान उनसे उनके अंतवस्त्रों को उतारने को कहा गया।

वहीं परीक्षा केंद्र पर जींस पहनकर आने वाली एक छात्रा को जींस के पॉकेट खाली करने के साथ-साथ मेंटल के बटन हटाने को कहा गया। छात्रा की पिता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि एग्जाम सेंटर पर जींस के बजट और पॉकेट हटाने के आदेश के बाद वो परीक्षा केंद्र से 3 किमी दूर जाकर अपनी बेटी के लिए दूसरी ड्रेस खरीदकर लाए ताकि वो परीक्षा दे सके।

वहां मौजूद अभिभावकों ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर किसी को भी फुल स्लीवस के कपड़े पहनकर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही थी। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों के साथ इस तरह के सलूक किए जाने के बाद अभिभावकों ने नाराजगी जताई और अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही। आपको बता दें कि नीट परीक्षा 2017 का आयोजन रविवार को देशभर के 104 शहरों में किया गया था, जिसमें 11 लाख परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।

{promotion-urls}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+