दुल्हन बनी बेटी को पिता ने 70 किलो सोने में तोला, इतने करोड़ में तो 10 शादियां हो जाएं

शादी-ब्याह के कई ऐसे वीडियोज होते हैं, जो काफी चर्चा में रहते हैं। इंडियन शादियों में तो कई बार कोई ना कोई ऐसा किस्सा हो ही जाता है, जो सुर्खियों में रहता है। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान में हुई एक शादी खूब चर्चा में है।

दरअसल, पाकिस्तान की एक दुल्हन को 70 किलो सोने की ईंटों से तोला गया। ये बात तो सभी लोग जानते हैं कि शादियों में कितना खर्चा होता है। लेकिन हाल ही में इस दुल्हन को सोने की ईंटों से तोला गया, तो इस पूरी सेरेमनी का किसी ने वीडियो बना लिया।
(वीडियो-नीचे)

70 kg of gold

जानकारी के मुताबिक ये अनोखी और रईस घराने की शादी पाकिस्तान में नहीं बल्कि दुबई में हुई है। इसके साथ ही दुल्हन के पिता भी एक व्यापारी हैं। दुल्हन को 70 किलो सोने की ईंटों में तोलने का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन को सजा-धजाकर बड़े से तराजू में बैठाया गया है। दूसरी ओर खूब सारा सोना रखा हुआ है। इतना सोना कि इसमें अच्छा खासा बंगला आ जाए। और न जाने कितनी शादियां हो जाएं।

यहां देखें वीडियो...

कई बार शादी ब्याह से ऐसे वीडियोज सामने आ जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाते हैं। फिलहाल ऐसा ही दुबई से सामने आया ये मामला सुर्खियों में बना हुआ है। कई लोग ये वीडियो देखने के बाद पाकिस्तान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि फिर पाकिस्तान को लोग गरीब कह रहे हैं। इसके साथ ही यूजर ने हंसने वाले इमोजी बनाए।

एक यूजर ने कहा कि ये लड़की है या फिर कोई वस्तु। एक ने कहा कि इस दुनिया में कोई मालामाल है, तो कोई तंगहाल है। जिंदगी है यहां की निराली। एक ने कहा कि पाकिस्तान तो आटे के लिए भी तरस रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+