बेटा! परफेक्ट जैसा कुछ नहीं होता... 'सुपर डैड' ने बच्चों को इस तरह किया चीयर, वायरल हुआ शानदार VIDEO
Man encourages children: वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक पिता अपने बच्चों को डांस करने के लिए चीयर कर रहा है। इसे देखने के बाद लोग क्लिप पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

Father cheers children: आजकल सोशल मीडिया हर किसी के लिए अपना टैलेंट दुनिया के सामने रखने का एक शानदार जरिया बन चुका है। आय दिन लोग एक से बढ़कर एक वीडियोज बनाते हैं, जो लोगों को काफी पसंद भी आते हैं।
(वीडियो-नीचे)
लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज के जरिये टैलेंट दिखाना शायद परिवार या फिर घर के किसी सदस्य को पसंद ना आए। अकसर मां-बाप अपने बच्चों को किसी एक्टिविटी को करने की बजाय किताबों में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन कई पेरेंट्स अपने बच्चों का खूब साथ देते हैं और वो जो करना चाहें उन्हें ढांढस बंधाते हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में भी ऐसा ही कुछ नजर आ रहा है।
बेटी को ढांढस बंधाता दिखा पिता
कहते हैं मां-बाप से बड़ा चीयरलीडर कोई नहीं होता। ऐसा ही कुछ एक क्लिप में भी दिख रहा है, जिसमें एक पिता अपनी बेटी को डांस कर रहे एक ग्रुप के साथ नाचने को बोल रहा है। वीडियो में पार्क में कुछ बच्चे डांस करते दिख रहे हैं। इतने में बेटी के साथ आ रहा पिता कहता है कि उसे भी उन बच्चों के साथ डांस करना चाहिए।
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहा ये वीडियो साधना नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में साधना प्रणव हेगड़े नाम के शख्स के साथ डांस कर रही है। दोनों पार्क में डांस करते हुए रील रिकॉर्ड कर रहे थे। अचानक एक आदमी वहां आता है। फिर वो दोनों से पूछता है कि क्या उसके बच्चे भी ऐसे डांस कर सकते हैं। पिता को कहते सुना जा सकता है कि बेस्ट जैसा कुछ भी नहीं होता। जो मन करे, वो करो।
सुपर डैड आए और फिर...
कैप्शन में लिखा है कि जब हम रील रिकॉर्ड कर रहे थे तो ये सुपर डैड वहां आए और पूछा कि क्या उनके बच्चों को हमारे साथ डांस करने की इजाजत है। मुझे लगता है कि वे मैंगलौर की ट्रिप पर थे और बच्चों में भी पॉजिटिविटी थी। खासतौर पर वो छोटा लड़का। जब उन्होंने हमारे साथ डांस किया, तो पेरेंट्स काफी खुश नजर आए। खासतौर पर पिता, वो लगातार चीयर कर रहे थे। बहुत सारा पैसा और एक लग्जरी लाइफ जीने की बात तो समझ में आती है लेकिन कभी-कभी छोटी चीजों का भी आनंद लेना चाहिए।
यूजर्स ने जमकर किया रिएक्ट
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखने के बाद जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि अगर आप इसे पढ़ रहे हैं तो बस ये जान लें कि ये बेहद शानदार है। इसकी कोई तुलना ही नहीं है। एक और ने कहा कि बेस्ट नाम की कोई चीज नहीं होती। जो कुछ भी आप कर रहे हैं, वो करें।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications