WATCH: काजोल-शाहरुख के गाने पर बाप बेटी ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, वीडियो से नहीं हटेंगी नजरें
Father Daughter dance: बाप-बेटी का रिश्ता भी बड़ा प्यारा होता है। कहते हैं मां बेटियों के लिए जितनी स्ट्रिक्ट होती हैं, उतना ही पिता बेटी के लिए काफी नर्म रहता है। हो भी क्यों ना.. पापा की लाडली जो होती हैं बेटियां। हाल ही में बाप-बेटी की ऐसी ही कैमिस्ट्री को दिखाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे बाप-बेटी प्यारा सा डांस कर रहे हैं।
पिता-बेटा का डांस देखते रह गए लोग
शाहरुख खान और काजोल के गाने पर बाप-बेटी ने ऐसा डांस किया कि देखने वाले बस देखते ही रह गए। क्लिप की शुरुआत में पिता बेटी से रूठा हुआ सा लग रहा है इसके बाद बेटी काजोल वाली लाइन पर बाप को मनाती है। तो पिता हंसने लगता है।

'कुछ-कुछ होता है' फिल्म का गाना
वीडियो शादी समारोह के दौरान पिता और बेटी की परफॉर्मेंस का है। इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्लिप शेयर किया गया है, जिसे लोग भी खूब पसंद कर रहे हैं। गाना साल 1998 में रिलीज हुई कुछ-कुछ होता है फिल्म का है। पिता तो काफी शानदार डांस कर ही रहा है लेकिन बच्ची के मूव्स और एक्सप्रेशंस भी देखने लायक हैं।
99 लाख लोगों ने देखा वीडियो
क्लिप को इंटरनेट पर 99 लाख लोगों ने देखा है। हजारों लोग इस बाप बेटी के क्यूट से वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये लड़की दुनिया की सबसे लकी बेटियों में से एक है। वहीं एक ने कहा कि इसे देखने के बाद तो मेरी आंखों से आंसू ही आ गए।
यहां देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications