Shocking: सांप ने किसान को काटकर कर दी बड़ी गलती, टुकड़े-टुकड़े करके खा गया शख्स
बांदा, 21 जून: बदला लेने के लिए आदमी किस हद तक जा सकता है, इसका हैरान कर देने वाला मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। यहां एक किसान को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद गुस्साए किसान ने सांप से ऐसा बदला लिया कि जिसको सुनकर हर कोई सन्न रह जाए। किसान ने सांप को ही अपना निवाला बना लिया और टुकड़े-टुकड़े करके उसको कच्चा चबा गया।

बांदा का किसान सांप को कच्चा खा गया
सांप का नाम सुनकर जहां लोगों के पसीने छूट जाते हैं, वहीं बांदा के एक किसान ने सांप को कच्चा चबा लिया। सांप ने किसान को काटा था, जिसका बदला लेने के लिए शख्स ने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद किसान के परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

चारपाई पर लेटा था किसान, हाथ पर सांप ने काटा
किसान के द्वारा सांप को काटने की घटना पूरे इलाके में फैल गई। मामला बांदा जिले के कमासिन थाने इलाके के स्योहत गांव की है। जानकारी के मुताबिक किसान माताबादल सिंह खेत पर खाट पर लेट थे। इस दौरान चारपाई पर लेटे किसान के हाथ पर सांप ने काट लिया। इसके बाद सांप की हरकत से नाराज किसान ने उसको पकड़ा और टुकड़े-टुकड़े करके खा गया।

किसान के परिजन घबराए, तुरंत अस्पताल लेकर भागे
जानकारी के मुताबिक सांप को खाने की घटना के बाद किसान के परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया। फिलहाल माताबादल सिंह अस्पताल में भर्ती है, जहां उनकी तबीयत ठीक है। डॉक्टरों के मुताबिक वो खतरे से बाहर हैं।

डॉक्टर्स ने कही ये बात
सोशल मीडिया इस खबर को जानकर लोग हैरानी से भर गए। वहीं डॉक्टर के मुताबिक सांप के शरीर में जहर नहीं होता है। उसके सिर में जहर भरा होता है। ऐसे में सांप को खाने से इंसान के शरीर में जहर नहीं फैलता है। वहीं अगर सांप काटता है, तो जहर के खून में मिलने से इंसान की मौत भी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications