Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'उसने मेरा दिल तोड़ा, अब वो मेरा हीरो नहीं', फेमस शेफ Salt Bae से मिले फैन ने निकाली भड़ास

साल्ट बे (Salt Bae) दुनिया की होटल इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। इंस्टाग्राम की वजह से पॉपुलैरिटी पाने वाले सेलिब्रिटी शेफ साल्ट बे हाल ही में कई सुर्खियां बटोर रहे हैं।

Salt

Turkish Chef Salt Bae: क्या हो जब आप अपने इंस्पिरेशन से मिलने जाएं और फिर आपका ऐसा दिल टूटे की आप कहे तो अब मैं उसका फैन नहीं हूं। बहुत अजीब लगता है ना? कुछ ऐसी ही वाक्या दुनिया के सबसे अमीर शेफ में शुमार नुसरत गोकसे (Nusret Gokce) उर्फ साल्ट बे ने किया है। जिससे मिलने आए एक शख्स ने टिकटॉक पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि 'उसने मुझे दुख पहुंचाया है, अब मेरा हीरो नहीं है।"

तुर्की शेफ साल्ट बे ने तोड़ा फैन का दिल

तुर्की शेफ साल्ट बे ने तोड़ा फैन का दिल

साल्ट बे (Salt Bae) दुनिया की होटल इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। इंस्टाग्राम की वजह से पॉपुलैरिटी पाने वाले सेलिब्रिटी शेफ साल्ट बे हाल ही में कई सुर्खियां बटोर रहे हैं। पहले फीका वर्ल्ड कप को लेकर की न्यूज आई, फिर उनको US Open के फाइनल से बैन किया गया। वहीं अब ताजा घटना के मुताबिक तुर्की शेफ के एक फैन ने खुलासा किया कि कैसे मुलाकात के बाद सेलिब्रिटी शेफ के बारे में उसकी राय बदल गई।

सॉल्ट बे की तारीफ करते नहीं थक रहा था फैन

सॉल्ट बे की तारीफ करते नहीं थक रहा था फैन

दरअसल, TiKToker ने अपने फॉलोवर्स से कहा कि वह अब Salt Bae के प्रशंसक नहीं हैं। मसाला बे (Masala Bae) नाम के एक टिकटॉकर की ओर से अपलोड किए गए वीडियो में वह सॉल्ट बे से बात करते हुए उनकी तारीफ करते हुए नजर आए थे। सॉल्ट बे से मसाला बे ने कहा कि, "मैं वास्तव में आपके जैसा बनने की कोशिश करता हूं। मैंने आपसे सब कुछ सीखा है, मैं आपकी तरह ही अपने वीडियो बनाता हूं, क्योंकि आप मेरी प्रेरणा हैं।" साल्ट बे से उस फैन ने आगे कहा, "आपने मुझे अपना बिजनेस बनाने में मदद की।

जवाब में मिला बस एक शब्द

जवाब में मिला बस एक शब्द

अपने फैंस की तारीफ के बावजूद फेमस शेफ सॉल्ट बे, जिनका असली नाम नुसरत गोकसे हैं के पास कहने के लिए एक शब्द भी नहीं था। मसाला बे की तारीफों और आभार का जवाब देते हुए शेफ ने बस कैमरे की तरफ देखा और कहा आनंद लें। जिसके बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं।

अब वीडियो अपलोड कर निकाली भड़ास

अब वीडियो अपलोड कर निकाली भड़ास

टिकटॉक क्लिप के ऊपर लिखे मैसेज में कहा गया है, "उसे हटा दिया गया है, उसके लिए पर्याप्त प्रसिद्ध नहीं है, इसके लायक नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने मुझे चोट पहुंचाई... अब वो मेरे हीरो नहीं।" इस वीडियो पर कई और कस्टमर्स की तरफ से रिपोर्ट किया गया यह पहला बुरा अनुभव नहीं है। एक अन्य घटना में साल्ट बे के कतर रेस्तरां का दौरा करने वाले एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कहा कि शेफ अपने टेबल पर स्टेक काटते समय अपने एयरपॉड्स से किसी से बात कर रहे थे, जिसके लिए उन्हें 49700 रुपए ($ 600) का भुगतान किया गया था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+