हॉट योगा गुरू, साल में एक बार ही नहाते है फिर भी क्लास में लगती है लड़कियों की लाइन
ये हॉट योगा गुरू लड़कियों के बीच बहुत फेमस है। साल में ये सिर्फ एक बार अपने बालों को धोते है, लेकिन फिर भी लड़कियां इनकी दीवानी है।
नई दिल्ली। अमेरिका के जाने-माने योगा गुरू बिक्रम चौधरी को तो आप जानते है, लेकिन आज हम जिनसे आपको मिलवाने जा रहे है उनके बारे में आपने ज्यादा नहीं सुना होगा। ब्रिटेन के हॉट योगा गुरी के नाम से फेमस स्चुअर्ट गिलक्रिस्ट अपने योगा स्टाइल के साथ-साथ अपने बालों की वजह से मशहूर है। आइए जानें इनके बारे में...

साल में सिर्फ एक बार धोते हैं अपने लंबे बाल
योग गुरु स्टुअर्ट साल साल में सिर्फ एक बार बाल धोते हैं। अपने लंबे बालों को धोने के लिए वे समुद्र का पानी इस्तेमाल करते हैं। जिसकी वजह से उनके बालों से काफी बदबू भी आती रहती है, लेकिन इन सबके बावजूद उनके पास योग सीखने के लिए लोग भारी संख्या में आते हैं।

लड़कियों के बीच मशहूर
स्चुअर्ट गिलक्रिस्ट के पास बड़े-बड़े सेलिब्रिटी योग सीखने आते है। उनके योगा क्लासेज में काफी संख्या में लड़कियां योग सीखने आती हैं। उनसे योग सीखने वालों में ब्रिटेन के प्रिंस विलियम की साली पिप्पा मिडलटन , ब्रिटिश मॉडल कैट मॉस और अमेरिकी स्टार वुडी हर्रेलसन जैसे बड़े स्टार शामिल हैं।

बदबूदार बालों से पहचान
स्टुअर्ट की पहचान उनके बदबूदार बालों से भी होती है। उन्होंने खुद बताया कि उन्होंने पिछले कई सालों से अपने बाल नहीं कटवाए। इसके चलते उनके बालों से हमेशा बदबू आती रहती है, लेकिन इसके बावजूद उनके यहां स्टूडेंट्स की लंबी लाइन लगी रहती है।

दुनियाभर में चलती है क्लास
स्टुअर्ट की योगा क्लासेज दुनिया भर में चलती है। ब्रिटेन के अलावा दुनियाभर में करीब 70 क्लासेज चल रही हैं।उनके एक सेशन की फीस करीह 1343 रुपए है। उनके स्टूडेंट्स में लड़कियों की संख्या ज्यादा है। क्योंकि, लड़कियां अपने शरीर को फिट रखने के प्रति ज्यादा जागरूक रहती हैं।

वकील से बने योगा टीचर
एक इंटरव्यू के दौरान स्टुअर्ट ने खुद बताया था कि वे पहले पेशे से वकील थे। उन्होंने करीब पांच साल तक वकालत भी की, लेकिन योग में प्रति उनके लगाव की वजह से उन्होंने इसे अपने करियर चुन लिया।












Click it and Unblock the Notifications