पालतू कुत्ते की हुई मौत, तो हमेशा अपने पास रखने के लिए परिवार ने भिड़ाया ऐसा जुगाड़, VIRAL VIDEO
एक परिवार ने गोल्डन रिट्रीवर को अपने परिवार के सदस्य जैसे ही रखा था। ये डॉग फैमिली के बेहद करीब था। लेकिन एक दिन जब डॉग की मौत हो गई, तो परिवार इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका।
अकसर लोग अपने पालतू डॉग्स से उतना ही प्यार करते हैं, जितना की घर के अन्य सदस्यों से। पालतू डॉग्स से जुड़ाव बेहद ही खास हो जाता है और ऐसे में इनसे दूर नहीं होया जाता। जो लोग डॉग्स को बचपन से बच्चे की तरह पालते हैं, वे उनके दूर जाने का गम बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकते। डॉग की क्यूट हरकतें, पागलपन और वफादारी की इस कदर आदत हो जाती है कि दूर होया ही नहीं जाता। ऐसी ही कहानी एक परिवार की भी है, जिन्होंने बड़े ही नाजों से एक डॉग को पाला था। लेकिन जब डॉग की मौत हो गई, तो परिवार ने इसे हमेशा अपने पास रखने के लिए एक अनोखा जुगाड़ लगाया। परिवार के इस काम को देखकर एक ओर तो इसे सोशल मीडिया पर बेहद प्यारा और भावुक बता रहे हैं, दूसरी ओर इस बात पर भड़कने वाले लोगों की भी कोई कमी नहीं है।

पालतू कुत्ते की हुई मौत
एक परिवार ने गोल्डन रिट्रीवर को अपने परिवार के सदस्य जैसे ही रखा था। ये डॉग फैमिली के बेहद करीब था। लेकिन एक दिन जब डॉग की मौत हो गई, तो परिवार इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सका। फैमिली के एक-एक मेंबर के लिए डॉग का जाना बेहद दुखदायी था। ऐसे में डॉगी को हमेशा अपने पास रखने के लिए सबको मिलकर एक तरकीब सूझी।
परिवार को सूझी ये तरकीब
परिवार ने डॉग को प्रीसर्व करने के लिए एक ऑस्ट्रेलियाई कंपनी चिमेरा टैक्सीडर्मी को हायर किया, जिसने डॉग को किसी ऑर्नामेंटल रग में बदलने का काम किया। कंपनी के मालिक मैडी बताते हैं कि कुत्ते के फर को चमड़े में बदल दिया गया है, ताकि उसके फर बाहर ना गिर सकें। इसलिए ये आसामान्य दिखने वाला शोकेस जिंदगी भर चलेगा।

लोगों ने दिए रिएक्शन
परिवार के ऐसा करने पर कुछ लोगों ने सुझाव दिया कि पालतू जानवरों को इस तरह से प्रीजर्व करना खतरनाक है। वहीं कुछ लोग पूरी तरह से परिवार के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि ये किसी का पालतू जानवर है और वे उसे हमेशा के लिए अपने पास रखना चाहते थे। अपने किसी खास की याद को संजो कर रखना चाहते थे।

कुछ लोगों ने बताया भावुक
एक शख्स ने डॉग को इस तरह से प्रीजर्व करने को बेहद प्यारा बताया। उसने कहा कि उसने पहले कभी पालतू जानवरों के फर को संरक्षित नहीं देखा था। डेली स्टार की खबर के अनुसार, मैडी ने कहा कि इसकी लोकप्रियता काफई बढ़ गई है। पेट टेक्सिडर्मी को पिछले 5 सालों में लोगों ने खूब पसंद किया है।

क्या बोलीं कंपनी की मालिक?
उन्होंने आगे कहा कि कई लोगों के लिए ये बिल्कुल नया है लेकिन समय के साथ-साथ ये लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। अपने पालतू जानवरों को हमेशा अपने पास रखने के लिए उनके मालिक उन्हें प्रीजर्व करा लेते हैं और वो हर वक्त ही बेड पर आराम कर रहे होते हैं।

लोगों की भावनाओं का करते हैं सम्मान
उन्होंने ये भी कहा कि ये आइडिया निश्चित तौर पर कई लोगों के लिए बिल्कुल भी नहीं है और वे इस बात का सम्मान करते हैं। वे कहते हैं कि अन्य जानवरों की तुलना में पालतू जानवरों के साथ ये सब करना कभी-कभी मुश्किल होता है। लेकिन लोगों को उनके दुख में मदद करना और पालतू जानवरों का एक हिस्सा हमेशा उनके पास रखना अधिक फायदेमंद है।

बिल्ली को भी किया गया प्रीजर्व
मैडी ने मिल्कशेक नाम की एक पालतू बिल्ली की तस्वीर भी पोस्ट की, जिसके मालिक ने उसे ऐसे प्रीजर्वजर्व करके रखा हुआ था। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि पैट टैक्सीडर्मी में पालतू जानवर हमेशा के लिए रहते हैं। ये मुझे एक अलग अहसास देता है। उनके मालिक हमेशा के लिए उनके करीब रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications