मैरिज हॉल के अंदर होने वाली थी शादी, बाहर दूल्हे की प्रेमिकाओं ने दे दिया धरना, जानें फिर क्या हुआ?
चीन के युन्नान प्रांत में एक दूल्हे की शादी में उस वक्त हंगामा हो गया, जब मैरिज हॉल के अंदर शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थी और बाहर लड़कियों के एक ग्रुप ने धरना देना शुरू कर दिया।

China Marriage Bizarre Incident: शादियों में बवाल कोई नई बात नहीं है। भारत हो या फिर विदेश अक्सर शादी के वक्त दूल्हा या फिर दुल्हन का पुराना प्यार मंडप से पहले हंगामा मचाने आ ही धमकता है, लेकिन पड़ोसी देश चीन में शादी के दौरान चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां चीनी दूल्हे की एक नहीं दो नहीं बल्कि पूरा का पूरा एक्स गर्लफ्रेंड का झुंड मैरिज हॉल के बाहर धरने पर बैठ गया। शादी रूकवाने के लिए मैरिज हॉल के बाहर बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

चेन की थी कई गर्लफ्रेंड
घटना चीन के एक दक्षिण-पश्चिम युन्नान प्रांत की है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हे का नाम चेन है। हाल ही में इस शख्स की शादी तय हुई थी, इसलिए उसने दुल्हन को यह भी नहीं बताया कि उसकी कई गर्लफ्रेंड हैं। शादी का दिन और तारीख पक्की हो गई, शादी का वक्त भी आ गया। दूल्हा-दुल्हन के परिजन मैरिज हॉल पहुंचे।

'आज हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे'
लेकिन चेन को अपनी शादी में उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब वो दूल्हा बनकर तैयार था और कुछ लड़कियों का ग्रुप मैरिज हॉल के पास पोस्टर बैनर लेकर धरना देने लगीं। और शादी का विरोध करते हुए प्रोग्राम बंद करने पर अड़ गईं। लड़कियों के हाथ में पकडे़ बैनर पर लिखा था 'हम चेन की एक्स गर्लफ्रेंड हैं, आज हम तुम्हें बर्बाद कर देंगे।' घटना 6 फरवरी की बताई जा रही है।

दूल्हे को आना पड़ा बाहर
धरना दे रहीं लड़कियों के बैनर पर साफ लिखा था कि 'अगर ये शादी हुई तो हम दूल्हे को बर्बाद कर देंगे, उसने हमारी जिंदगी से खेला है। हम उसकी पूर्व प्रेमिका हैं।' पहले तो लोगों को यकीन नहीं हुआ, लेकिन जब मामला बढ़ा तो पूरा सच सबके सामने आ गया। आखिरकार दूल्हे को भी मैरिज हॉल से बाहर आना पड़ा। इस चौंकाने वाली घटना के बाद दुल्हन और उसके माता-पिता ने चेन से सफाई मांगी।

जानिए फिर क्या हुआ?
मामला काफी बढ़ गया, जिसके बाद दूल्हे ने भी कबूला कि हां, ये सभी उसकी गर्लफ्रेंड रही हैं। इसी के साथ उसने यह भी गलती मानी कि उसने शादी से पहले ये सब अपनी होने वाली पत्नी को नहीं बताया था। उसने स्वीकार किया कि यह सच है कि वह अतीत में एक बुरा प्रेमी रहा है। फिलहाल शादी तो किसी तरह हो गई लेकिन, रंग में भंग पड़ने के चलते उसकी पत्नी भी उससे नाराज है।












Click it and Unblock the Notifications