सूंड से ब्रश पकड़कर हाथी ने बनाई ऐसी पेंटिंग, वीडियो देखकर लोगों को खुद पर आने लगी शर्म
पेंटिंग बनाते हुए हाथी की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी ने बेहद शानदार पेंटिंग बनाई है। लोगों को अपनी आंखों पर यकीन ही नहीं हो पा रहा।

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियोज सामने आते हैं, जिनपर एक बार को यकीन कर पाना काफी मुश्किल हो जाए। वीडियोज अगर जानवरों का हो तो कई बार बेजुबान जानवर भी कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो काफी हैरानी भरा होता है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक हाथी अपनी सूंड से कैनवास पर शानदार पेंटिंग बना रहा है। हाथी की बेहतरीन कलाकारी देखने के बाद एक बार को बंदा खुद पर ही शक करने लगे। पेंटिंग देखने के बाद लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

हाथी ने बनाई परफेक्ट पेंटिंग
हाथी को सर्कस में करतब करते तो सभी ने देखा है। करतब के अलावा हाथी माल ढोने का काम भी करते हैं। लेकिन पेंटिंग करने वाले हाथी को तो आपने कभी नहीं देखा होगा। और जिस तरह से हाथी परफेक्ट्ली पेंटिंग कर रहा है, वो देखने में भी काफी शानदार है। लोग हाथी का टैलेंट देखकर दातों तले उंगली दबा रहे हैं।
वायरल हुआ वीडियो
ये शानदार वीडियो सोशल मीडिया पर pragati_yadav_09_ नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक हाथी बड़ी ही शिद्दत से पेंटिंग ब्रश से ब्रश कर रहा है। हाथी जिस तरह अपनी कला का प्रदर्शन कर रहा है, वो बेहद ही शानदार है। जंगल में एक पेड़ के पास हाथी को पेंटिंग बनाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

हाथी की पेंटिंग देख हैरान हुए लोग
अकसर जानवरों को इस तरह की हरकतें करते देखना काफी दुर्लभ ही होता है। लेकिन कई मायनों में जंगली जानवर इंसानों से भी ज्यादा बुद्धिमान होते हैं। ऐसे में हाथी की पेंटिंग देखने के बाद लोग भी काफी हैरानी जता रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि उनके लिए खुद पर भरोसा कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है। वाकई ये हाथी कई लोगों से शानदार पेंटिंग कर अपना कला का प्रदर्शन कर रहा है।

'ये है पेंटर हाथी'
वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल भी हो रहा है। वीडियो को 2 लाख से भी ज्यादा यूजर्स ने लाइक किया है। वहीं 13 लाख लोगों ने इसे देखा है। वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लोग इसपर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं कई लोग हाथी की इस पेंटिंग को शानदार बता रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि हाथी उससे भी अच्छी पेंटिंग बना रहा है। वहीं एक शख्स ने हाथी की शानदार कलाकारी देखते हुए उसे पेंटर हाथी कहा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications