78 साल में 9वीं कक्षा में दाखिला लेने वाले 'काका', पढ़ाई-लिखाई के प्रति जुनून ने पहुंचाया स्कूल

Mizoram man enrolled in class 9: कहते हैं सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जब भी कुछ सीखने का मन करे तो बिना कुछ सोचे कर लेना चाहिए। आज जिनकी कहानी हम आपको सुनाने जा रहे हैं वो हैं मिजोरम में रहने वाले 78 साल के लालरिंगथारा।

सीधे स्कूल में लिया एडमिशन
चम्फाई जिले के ह्नुआइकोन गांव में रहने वाले लालरिंगथारा को पढ़ने की ऐसी लगन जागी कि उन्होंने किसी के बारे में सोचने पर वक्त बर्बाद करने की बजाय सीधे स्कूल में एडमिशन ले लिया। अंग्रेजी सीखने की ललक ने उन्हें सीधे स्कूल के दरवाजे पर लाकर खड़ा कर दिया।

Mizoram news

अंंग्रेजी सीखने का रहा जुनून
नॉर्थईस्ट लाइव की एक टीवी रिपोर्ट के अनुसार, लालरिंगथारा को हमेशा से ही अपनी अंग्रेजी सुधारने का शौक था। ऐसे में उन्होंने कक्षा 9 में एडमिशन से लिया। बचपन में उनकी पढ़ाई-लिखाई ठीक से ना हो पाने का सबसे बड़ा कारण उनके पिता की असामयिक मृत्यु का होना था। इसके बाद लगातार गरीबी में रहने की वजह से वे अपनी पढ़ाई को जारी नहीं रख सके। हालांकि, बचपन के सपने को वे अब 78 साल में पूरा कर रहे हैं।

Mizoram

इससे पहले 5वीं में लिया था दाखिला
वैसे इससे पहले भी लालरिंगथारा ने साल 2018 में ह्नुआइकोन मिडिल स्कूल में कक्षा 5वीं में दाखिला लिया था। इसके बाद उन्होंने एक इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें कहा था कि मुझे मिजो भाषा में कुछ भी पढ़ने या फिर लिखने में कोई दिक्कत नहीं होती। लेकिन जब भी अंग्रेजी के शब्द आते हैं तो मैं कन्फ्यूज हो जाता हूं। इसी परेशानी के चलते अंग्रेजी सीखने की मेरी इच्छा जागी। जिसके बाद मैंने आखिरकार स्कूल जाने का फैसला लिया।

टीचर्स भी करते हैं तारीफ
78 साल की उम्र में भी स्कूल जाकर कुछ सीखने का जज्बा रखने वाले लालरिंगथारा की तारीफ तो स्कूल के टीचर्स भी करते हैं। पढ़ाई के प्रति उनके दृढ़ संकल्प को देखते हुए उन्हें आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं। एक न्यूज आउटलेट से बात करते हुए साल 2018 में शिक्षक ने कहा था कि लालरिंगथारा छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए चुनौती होने के साथ-साथ प्रेरणा भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+