OMG!...तो इसलिए EasyJet ने 19 यात्रियों को विमान से उतारा, पायलट ने अनाउंसमेंट कर बताई वजह
EasyJet News: एयरलाइन ईजीजेट का कारनामा सामने आया है। जब उसने 19 यात्रियों को जबरन फ्लाइट से उतार दिया। साथ ही यात्रियों को 544 डॉलर तक देने का ऑफर किया।
ब्रिटिश की कम लागत वाली एयरलाइन ईजीजेट(EasyJet) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें कथित तौर पर 19 यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। पायलट ने अनाउंसमेंट करके यात्रियों को 544 डॉलर तक देने का ऑफर दिया। साथ ही कहा कि अपनी मर्जी से 20 यात्री विमान से उतर जाएं।
लेकिन, यात्रियों को पायलट की इस बात पर गुस्सा आ गया। उन्होंने उतरने से इंकार कर दिया। ऐसे में ईजीजेट के क्रू मेंबर ने 19 यात्रियों को चयन कर उन्हें विमान से उतार दिया। हालांकि, बाद का रवाना होने विमान की पेशकश की गई। आखिर क्यों उतार दिया यात्रियों को?

दरअसल, मामला बीती 6 जुलाई का है। लिवरपूल जॉन लेनन एयरपोर्ट पर लैंजारोटे जाने वाले विमान EZY3364 पर यात्री सवार हुए। तभी विमान के पायलट ने अनाउंसमेंट करते हुए कहा कि आज यहां आने के लिए आप सभी को धन्यवाद। चूंकि क्षमता से ज्यादा यात्रियों के आने पर विमान पर भार अधिक हो गया। वहीं, रनवे भी छोटा है। पायलट ने आगे कहा कि हमारे लिए सुरक्षा पहले है। लेकिन, मौजूदा हवा की स्थिति के कारण ऐसा कोई रास्ता नहीं है कि हम इस विमान को हवा में उड़ा सकें। इसके कई कारण हैं जैसे, गर्म हवा और दिशा अच्छी नहीं होना। ऊपर से अधिक भार।
@easyJet delays happen…. putting us in a pen for hours no food or water offered for disabled of children? no staff to speak to? details only being emailed in an airport that charges for wifi? look at this…. i have so much more to say and detail…… pic.twitter.com/sY6Raay8Sy
— Bryony Fox (@BryFoxncubs) June 30, 2023
...तो यात्रियों को उतारा
अब, आप सोच रहे होंगे कि आगे क्या होगा? यही कहने के लिए मैं यहां आया हूं। मैंने हमारी ऑपरेशन टीम से बात की है और भारी विमान के साथ समस्या को हल करने का एक तरीका निकाला है। जिसके तहत इसे थोड़ा हल्का बनाना है। पायलट ने यह भी कहा कि आपसे अनुरोध है कि 20 यात्री खुद आज रात लैंजारोट के लिए दूसरा विमान लें। अगर कोई स्वेच्छा से यह करता है तो ईजीजेट द्वारा उसे प्रति यात्री 500 डालर तक दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications