शौचालय बनने से अर्श से फर्श पर आ गया शख्स, लगी 50 लाख रुपए की चपत, जानें पूरा मामला
घर के सामने बने सार्वजनिक शौचालयों ने जेम्स जॉनस्टन के फ्लैट की कीमत आधी कर दी है और अब उन्हें कोई खरीदार नहीं मिल रहा है।
नई दिल्ली, 21 फरवरी। दोस्तों, आपकी जमीन, आपका मकान भविष्य का निवेश होता है। दुनिया का हर इंसान इसी चाह में कोई प्रॉपर्टी खरीदता है कि भविष्य में उसके दाम बढ़ेंगे और उससे उसे मुनाफा होगा। वहीं, प्रॉपर्टी के दामों का बढ़ना इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी प्रॉपर्टी की लोकेशन क्या है। उसके आसपास किस तरह का विकास हो रहा है या उसके आसपास विकास होने की कितनी संभावनाएं हैं। इसके अलावा अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, स्कूल से आपकी कनेक्टिविटी कैसी है, ये सब बातें आपकी प्रॉपर्टी की कीमत को बढ़ाने में मददगार होती हैं।
यह भी पढ़ें: La Nina के असर से इस बार कैसी पड़ेगी सर्दी और आगे क्या है संभावना ? जानिए

जॉनस्टन के घर के सामने बना सार्वजनिक टॉयलेट
वहीं घरों की घटती कीमतों के लिए कनेक्टिविटी की कमी, पानी की कमी, साफ-सफाई आदि समस्याएं जिम्मेदार होती हैं, लेकिन एक पेंशनभोगी जेम्स जॉनस्टन अपने मकान की घटती कीमत के लिए एक नई प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसका चाहकर भी उन्हें कोई समाधान नहीं मिल रहा है।

50 लाख रुपए घट गई फ्लैट की कीमत
87 वर्षीय जॉनस्टन जब 10 साल पहले अपने फ्लैट में आये थे तो वह काफी उत्साहित थे, लेकिन अब घर से कुछ ही दूरी पर बने सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की वजह से उनके फैल्ट की कीमत 50 लाख रुपए तक गिर गई है। जॉनस्टन अब अपने इस फ्लैट को बेचना चाहते लेकिन अब उन्हें अपने फ्लैट के लिए कोई खरीदार नहीं मिल रहा है, क्योंकि कोई भी ऐसे घर में बसने का इच्छुक नहीं है जिसके घर के सामने सार्वजनिक शौचालय बना हो। जब जॉनस्टन ने यह फ्लैट खरीदा था तो इसके सामने समुद्र तट का शानदार दृश्य दिखाई देता था, लेकिन आज 10 साल बाद सब कुछ बदल गया है।

10 साल पहले फ्लैस से दिखाई देता था मनमोहक नजारा
पहले फ्लैट के सामने एक ऑफिस भी था जिसे तोड़कर अब उसकी जगह टॉयलेट बना दिया गया है, जिसकी वजह से अब फ्लैट से समुद्र तट का मनमोहक दृश्य दिखाई नहीं देता और यही वजह है कि जॉनस्टन के फ्लैट की कीमत लगातार घटती जा रही है। जॉनस्टन इस बात से बेहद नाराज हैं। उन्होंने कहा कि इस जगह जब दफ्तर था तो सब ठीक था, लेकिन अब इसकी जगह टॉयलेट बना दिया गया है जो सब की नजरों में खटक रहा है। जॉन्सटन और क्षेत्र के अन्य निवासियों ने शौचालय की इमारतों पर आपत्ति जताई थी। लेकिन वे निर्माण को रोकने में असफल रहे। रिपोर्टों में कहा गया है कि एक अन्य एजेंट घर बेचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन शौचालय के कारण खरीदार ढूंढना मुश्किल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications